Cellulite In Women: सेल्यूलाइट ज्यादातर महिलाओं में नजर आता है और ज्यादातर लोगों को यही लगता है कि यह मोटापे की निशानी है या मोटे लोगों में ही दिखता है. लेकिन, सेल्यूलाइट मोटापे के कारण नहीं दिखता है. सबसे बड़ा मिथक है कि फैट कम करने पर सेल्यूलाइट अपनेआप कम हो जाता है, लेकिन ऐसा नहीं है. सेल्यूलाइट फिट लोगों में भी दिख सकता है और यह फैट लॉस से ठीक नहीं होता है. इसी बारे में बताते हुए डॉ. पुनीत ठाकुर ने बताया है कि सेल्यूलाइट क्या है, महिलाओं में ही क्यों नजर आता है और इसे कम करने के लिए क्या किया जा सकता है. अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किए गए वीडियो में डॉक्टर ने यह जानकारी साझा की है.
यह भी पढ़ें – मेनोपॉज में क्या खाएं? डाइटीशियन ने कहा Menopause में होने वाली दिक्कतों को कम करेगा यह एक सुपरफूड
महिलाओं में ही क्यों नजर आता है सेल्यूलाइट
महिलाओं की स्किन में फाइब्रो सेप्टा वर्टिकली होता है जिससे फैटी लोब्यूल्स ऊपर आ जाते हैं और स्किन पर नजर आने लगते हैं. जब फैट पुश होते हुए स्किन के कनेक्टिव टिशूज में जमा होने लगता है तो सेल्यूलाइट बनता है. वहीं, पुरुषों में यह कम होता है. हार्मोन, जेनेटिक्स और उम्र सेल्यूलाइट के बनने का कारण हो सकते हैं. वहीं, फिट महिलाओं में भी सेल्यूलाइट नजर आ सकता है.
कैसे कम होगा सेल्यूलाइट
सेल्यूलाइट को ठीक करने के लिए डॉक्टर सलाह देती हैं कि आप 3 चीजें कर सकते हैं, पहला वेट ट्रेनिंग करना, दूसरा सिडेंटरी लाइफस्टाइल को खत्म करना और तीसरा लिम्फेटिक फ्लो को ठीक करना. इसके अलावा, इन बातों का ध्यान रखें –
- फिजिकली एक्टिव रहें और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के साथ ही कार्डियो पर ध्यान दें
- बैलेंस्ड डाइट लें जिसमें प्रोटीन और पूर्ण अनाज हो
- खुद को हाइड्रेटेड रखें जिससे स्किन की हेल्थ अच्छी रहे
- “मिरैकल क्रीम्स” जैसी चीजों के झांसे में ना आएं क्योंकि सेल्यूलाइट पर कोई क्विक फिक्स ट्रीटमेंट काम नहीं करता है.
आप इस सेल्यूलाइट से छुटकारा पाने के लिए प्रोफेशनल हेल्प ले सकते हैं. डॉक्टर आपको सही सलाह दे सकेंगे.
सेल्यूलाइट में क्या नहीं खाना चाहिए
अगर आपको सेल्यूलाइट की दिक्कत है तो जरूरत से ज्यादा कार्बोहाइड्रेट्स, फैट्स, प्रीजर्वेटिव्स और नमक के सेवन से सेल्यूलाइट की दिक्कत बढ़ सकती है. ऐसे में हाई कैलोरी डाइट से परहेज करना जरूरी है.
यह भी पढ़ें – क्या अपने अंदर गुस्सा दबाए रखने से हो सकती है ऑटोइम्यून डिजीज? जानिए क्या कहती है स्टडी
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
15 hrs agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
19 hrs agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
20 hrs agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 day agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 day agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
1 day agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 day agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
2 days agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
2 days agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines