रात में पैरों में दर्द होने का क्या कारण है? डॉक्टर ने बताया किस वजह से सताती है यह दिक्कत

Leg Pain At Night: रात के समय पैरों में दर्द महसूस होने का मतलब यह भी हो सकता है कि आपका शरीर आपको कोई चेतावनी संकेत देने की कोशिश कर रहा है. ऐसे में यहां जानिए किस कारण होता है घुटनों में दर्द.

Leg pain home remedies
1 / 7
Leg pain home remedies

Per Me Dard: रात में सोते समय ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें पैरों में दर्द महसूस होता है. कभी यह दर्द ज्यादा तो कभी कम लगता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं इस दर्द के अलग-अलग कारण होते हैं जिन्हें समय रहते पहचान लिया जाए तो बड़ी दिक्कत से बचा जा सकता है. अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर करके ओर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर तनय गोयल ने बताया है कि पैरों में दर्द के क्या-क्या कारण हो सकते हैं और इस दर्द को कैसे पहचानें.

विज्ञापन

सही समय पर डॉक्टर को ना दिखाना

सही समय पर डॉक्टर को ना दिखाना 2 / 7

डॉक्टर बताते हैं कि कई बार पैरों में दर्द होता है तो लोगों को यही लगता है कि यह थकान का दर्द है. लेकिन, अगर यह दर्द दिनोंदिन चलता रहता है तो लोग इस दर्द के बारे में सोचते भी नहीं हैं और डॉक्टर को दिखाते भी नहीं हैं. जबतक दर्द के निवारण के लिए डॉक्टर के पास जाते हैं तबतक दिक्कत कई हद तक बढ़ चुकी होती है.

विज्ञापन

किन-किन कारणों से पैरों में दर्द होता है

किन-किन कारणों से पैरों में दर्द होता है 3 / 7

पैरों में दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे विटामिन की कमी, नर्व कंप्रेशन या ब्लड सर्कुलेशन का कम होना.

नर्व कंप्रेशन में कैसा दर्द होता है

नर्व कंप्रेशन में कैसा दर्द होता है 4 / 7

डॉक्टर का कहना है कि सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि यह दर्द हो क्यों रहा है. अगर दर्द कमर से लेकर पैर तक आ रहा है तो यह नर्व कंप्रेशन या नस दबने का दर्द हो सकता है.

विज्ञापन

खराब ब्लड सर्कुलेशन के कारण होने वाला दर्द

खराब ब्लड सर्कुलेशन के कारण होने वाला दर्द 5 / 7

अगर पैरों में दर्द चलने के कारण हो रहा है या चलते हुए हो रहा है, आराम करने में पर ठीक हो जाता है और रात को ज्यादा होता है तो यह खराब ब्लड सर्कुलेशन के कारण हो सकता है.

विटामिन की कमी से कैसा दर्द होता है

विटामिन की कमी से कैसा दर्द होता है 6 / 7

अगर पैरों में दिनभर दर्द होता है तो यह विटामिन डी की कमी के कारण हो सकता है. इसीलिए सबसे पहले विटामिन डी का टेस्ट करवाना जरूरी है.

विज्ञापन

3 हफ्तों से ज्यादा हो तकलीफ तो क्या करें

3 हफ्तों से ज्यादा हो तकलीफ तो क्या करें 7 / 7

अगर आपको घुटनों का दर्द 3 हफ्तों से ज्यादा बना हुआ है तो ऑर्थोपेडिक सर्जन या स्पाइन सर्जन से मिलें.

यह भी पढ़ें - डायबिटीज का सबसे पहला लक्षण क्या है? डॉक्टर ने बताया ज्यादातर लोग कर देते हैं नजरअंदाज

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन