Heart Attack और Cardiac Arrest में क्या अंतर? दिल की कौन सी बीमारी ज्यादा खतरनाक

Cardiac Arrest VS Heart Attack: हार्ट के रोगों में दो सबसे कॉमन हैं हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट। जानिए इन दोनों बीमारियों के बीच अंतर और कौन सा ज्यादा खतरनाक है।

Cardiac Arrest VS Heart Attack

फोटो क्रेडिट- Meta AI

Cardiac Arrest VS Heart Attack: फास्ट लाइफ और फास्ट दोनों ही सेहत को बिगाड़ने में अपनी भूमिका अदा करते हैं। पिछले कुछ समय से युवाओं, बच्चों और बूढ़ों, हर किसी में हृदय रोगों के मामले बढ़ गए हैं। दिल की बीमारी में दो सबसे आम कंडीशन कार्डियक अरेस्ट और हार्ट अटैक हैं। आए दिन इन दोनों से लोगों की जान जाने की खबर सामने आती रहती है। हालांकि, इन दोनों बीमारियों को लेकर लोगों में एक कंफ्यूजन काफी समय से हैं। वो यह है कि क्या दोनों सेम हैं या अलग-अलग हैं। अगर अलग हैं तो हमें किसका ज्यादा खतरा है और किस बीमारी से बचा जा सकता है। आइए रिपोर्ट में जानते हैं दोनों के बीच अंतर और संकेत।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्डियक अरेस्ट क्या है?

कार्डियक अरेस्ट वह स्थिति है, जिसमें हृदय अचानक काम करना बंद कर देता है, जिससे मृत्यु होना तय मान लिया जाता है। इस कंडीशन में इंसान के दिल में ब्लड का सर्कुलेशन बंद हो जाता है। इसमें आमतौर पर दिल की धड़कनें अनियमित हो जाती हैं, जिसे वेंट्रिकुलर फिब्रिलेशन कहते हैं।

Cardiac Arrest VS Heart Attack

फोटो क्रेडिट- Meta AI

विज्ञापन

हार्ट अटैक क्या है?

हार्ट अटैक तब होता है, जब दिल की किसी धमनी में ब्लॉकेज की वजह से ब्लड फ्लो रुक जाता है। इससे हृदय की मांसपेशियों को ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की आपूर्ति बंद हो जाती है, और मांसपेशी मरने लगती है। इस कंडीशन को मायोकार्डियल इन्फार्क्शन भी कहा जाता है।

दोनों में अंतर क्या है?

कार्डियक अरेस्ट में अचानक दिल काम करना बंद कर देता है। वहीं, हार्ट अटैक में ब्लॉकेज की समस्या होती है। कार्डियक में दिल की धड़कनें थम जाती हैं और हार्ट अटैक में धमनियों में खून के थक्के जमने लगते हैं। इन दोनों बीमारियों के लक्षणों में भी अंतर है। कार्डियक अरेस्ट में बेहोशी और सांस रुकने जैसे संकेत नजर आते हैं, दूसरी ओर हार्ट अटैक में सीने में दर्द उठता है।

विज्ञापन

कौन सा ज्यादा खतरनाक?

हालांकि, एक्सपर्ट्स की मानें तो कार्डियक अरेस्ट से मौत होने की संभावनाएं ज्यादा होती हैं क्योंकि, इस कंडीशन में कुछ सेकेंडों में मौत हो जाती है। वहीं, हार्ट अटैक में सही समय से उपचार शुरू हो जाए तो जान बचाई जा सकती है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ