Cardiac Arrest vs Heart Attack: इन दिनों हार्ट अटैक आना कॉमन है, बीते कुछ समय में हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट जैसी चीजें किसी भी समय आ जाती हैं, जिससे ये बीमारियां और ज्यादा गंभीर और घातक हो गई हैं। डांस करते वक्त सांस रुकने पर क्या होता है? दरअसल, इन दिनों एक महिला का डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसे डांस करते हुए कुछ महसूस हुआ और अचानक वह फ्लोर पर गिर पड़ी। जांच के बाद पता चला कि उसकी सांसें रुक गई थी, जिससे उसकी मौत भी हो गई थी। हालांकि, यह जरूरी नहीं कि ऐसा होना किसी बीमारी का संकेत हो, लेकिन यह शरीर के अंदर हो रही गतिविधियों को दर्शाता है।
हार्ट अटैक से कितनी अलग है यह सिचुएशन?
डांस करते हुए ऐसा कुछ होने पर हार्ट अटैक नहीं, कार्डियक अरेस्ट आता है। कार्डियक अरेस्ट में दिल की नसें डैमेज हो जाती है और अचानक दिल की धड़कनें रुक जाती हैं, जिससे इंसान की मौत हो जाती है। दिल्ली के RML हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट में कार्यरत प्रोफेसर डॉ. तरुण कुमार कहते हैं कि इन दिनों कार्डियक अरेस्ट के मामले काफी बढ़ गए हैं। यह सिचुएशन खाना खाते टाइम, डांस करते टाइम या जिम में ज्यादा आती है। हार्ट अटैक में ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है और इसमें दिल अचानक धड़कना बंद कर देता है।
ये भी पढ़ें- Vitamin-D की कमी के ये हैं 7 नए संकेत
क्या है कार्डियक अरेस्ट और इसके शुरुआती संकेत
Cardiac Arrest एक अत्यंत गंभीर स्थिती है, जिसमें हृदय अचानक से धड़कना बंद कर देता है, जिससे शरीर के अन्य अंगों खासतौर पर मस्तिष्क तक ऑक्सीजन की सप्लाई प्रभावित हो जाती है। कार्डियक अरेस्ट अचानक होता है, और इसमें जान जाने का रिस्क हार्ट अटैक से थोड़ा अधिक ही होता है।
कार्डियक अरेस्ट के शुरुआती संकेत
सीने में दर्द या दबाव महसूस करना।
सांस लेने में अचानक दिक्कत महसूस करना।
बेहोशी या चक्कर आना।
थकान या कमजोरी महसूस होना।
कार्डियक अरेस्ट में सीने के बीच गैस भी बनने लगती है।
इसमें आपको गले में कुछ फंसा हुआ भी महसूस होता है।
कार्डियक अरेस्ट से बचाव
हालांकि, यह स्थिती अचानक आती है, तो तुरंत बचाव के लिए मेडिकल हेल्प और सीपीआर ही मदद कर सकता है, लेकिन इसके होने के पीछे लाइफस्टाइल काफी मायने रखता है इसलिए आपको अपनी जीवनशैली को सही रखना अहम होता है।
- आप हेल्दी और संतुलित डाइट लें।
- व्यायाम करें।
- शराब और स्मोकिंग जैसी चीजों से परहेज करें।
- पर्याप्त नींद लें।
- वजन नियंत्रित रखें।
ये भी पढ़ें- शाकाहारियों को Vitamin B-12 की सबसे ज्यादा कमी!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
चेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
29 mins agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
2 hrs agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
3 hrs agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
19 hrs agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
21 hrs agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
1 day agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 day agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
1 day agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
1 day agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines