Cancer Tetanus Medicine Price: आजकल वैसे ही कैंसर जैसी बीमारी बढ़ रही है. लोग इलाज के लिए परेशान हैं और अब कैंसर और टिटनेस जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कुछ जरूरी दवाओं की कीमतें बढ़ा दी गई हैं. नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी ने चुनिंदा दवाओं की कीमतों में लगभग 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है. रिपोर्ट के मुताबिक, उन दवाओं की कीमतें बढ़ाई गई हैं, जिनका स्टॉक कम है और कीमतें बढ़ाने से मांग को काफी हद तक कम किया जा सकता है. इस विस्तार से जानते हैं कि इस फैसले को क्यों लिया गया है.
इसे भी पढ़ें- डेंगू बुखार कितने दिनों तक रहता है? मेदांता की डॉक्टर ने बताए Dengue के लक्षण और उपाय
क्यों बढ़ाई गई दवाओं की कीमत?
एनपीपीए का कहना है कि कुछ जरूरी दवाओं को बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल, पैकेजिंग और लागत में लगातार बढ़ोतरी हुई है. कई दवा कंपनियों का कहना था कि मौजूदा कीमतों पर इन दवाओं को बनाना काफी मुश्किल हो रहा है, जिससे बाजार में इनका माल कम है. इसी को ध्यान में रखते हुए दवाओं की डिमांड को कम करने के लिए बनाए रखने कीमतें बढ़ाई गई है.
किन दवाओं पर पड़ेगा असर?
हालांकि, कुछ ही दवा की कीमतें बढ़ाई गई हैं, जिनका इस्तेमाल गंभीर बीमारियों के इलाज में किया जाता है जैसे- कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कुछ दवाएं, टिटनेस में इस्तेमाल होने वाली दवाएं और कुछ एंटीबायोटिक आदि. सभी कैंसर या टिटनेस की दवाओं की कीमत नहीं बढ़ाई गई है.
इसका मरीजों पर क्या असर पड़ेगा?
दवाओं की कीमत बढ़ने से मरीजों के इलाज का खर्च बढ़ सकता है. खासकर लंबे समय तक इलाज कराने वाले मरीजों को एक वक्त के बाद दवा खरीदने में परेशानी हो सकती है. हालांकि, सरकार का कहना है कि यह कदम दवाओं की डिमांड को कम करने के लिए किया गया है.
क्या सभी दवाएं महंगी होंगी?
इसको लेकर अभी कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है. इसलिए अभी यह बढ़ोतरी सभी दवाओं पर लागू नहीं है. इसमें कुछ दवाओं को ही शामिल किया गया है, बाकी दवाओं की कीमतें पहले की तरह ही रहेंगी, जब तक कि एनपीपीए की ओर से अलग से कोई बयान जारी न किया जाए.
इसे भी पढ़ें- हड्डियों के लिए कौन सी रोटी अच्छी है? जानिए किस आटे की रोटियां Bones को मजबूत बनाती हैं
संबंधित खबरें
क्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
2 mins agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
2 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
2 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
6 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
21 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
1 day agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines