Cancer Sign: कैंसर एक ऐसी गंभीर रोग है, जिसकी अगर समय पर पहचान न की जाए, तो इलाज संभव नहीं हो पाता है। हालांकि, कैंसर के लक्षण धीरे-धीरे शरीर में बढ़ते हैं और जब तक इसके लक्षण समझने लायक होते हैं, तब तक यह बीमारी काफी बढ़ जाती है। कैंसर के कुछ संकेत पहले से शरीर में होते हैं, जो कैंसर के होते हैं, जैसे की पसीना आना। जी हां, अगर आपको इस समय पसीना आता है और हमेशा आता है, तो इस संकेत को कभी नजरअंदाज न करें। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
नींद के दौरान दिखने वाले कैंसर का लक्षण
पसीना आना- अगर आपको रात में अचानक पसीना आने लगता है, तो यह आपके लिए चेतावनी हो सकती है। खासकर अगर यह पसीना बिना किसी कारण के हो, तो यह कैंसर का संकेत हो सकता है। हालांकि, हमेशा रात के समय पसीना आना कैंसर का संकेत नहीं होता है, लेकिन इसे कॉमन प्रॉब्लम नहीं समझना चाहिए। NHS यानी नेशनल हेल्थ सर्विस के अनुसार, कुछ लोगों को बिना कारण रात को सोते समय पसीना आता है और बहुत आता है, जिससे कि उनके कपड़े तक गीले हो जाते हैं, तो यह एक संकेत हो सकता है कैंसर होने का।
ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर
क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट?
रात में पसीना आने को लेकर गेटसरे में पब्लिश रिपोर्ट की मानें, तो हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि यदि किसी को रात के समय पसीना आता है, तो उसे एक बार अपना मेडिकल चेकअप जरूर करवाना चाहिए। रात में हमेशा पसीना आना गंभीर बीमारियों का लक्षण हो सकता है। इनमें फर्स्ट स्टेज ब्लड कैंसर भी शामिल है। इसके अलावा, रात में पसीना आना टीबी की बीमारी का भी संकेत होता है।
पसीना आने के कुछ कारण
पसीना आने के कुछ कारण तो आम हैं, जैसे कि गर्मी होना या पंखे में न बैठना। इसके अलावा, मेनोपॉज, चिंता और स्ट्रेस, डायबिटीज, ज्यादा अल्कोहल का सेवन करने से भी रात को पसीना आने की समस्या होती है। जो लोग ज्यादा स्टेरोइड्स, पेनकिलर्स या एंटीबायोटिक मेडिसिन लेते हैं, उन्हें भी रात के समय पसीना आ सकता है। डायरिया में भी रात के समय पसीना आ सकता है।
कैंसर से बचाव
- स्वस्थ आहार का सेवन करें।
- शराब और तंबाकू का सेवन करने से बचें।
- सूरज की रोशनी में ज्यादा रहने से बचें।
- ज्यादा मोटापा भी हानिकारक।
- फिजिकली एक्टिव रहें।
- प्रदूषण के संपर्क में कम से कम रहने की कोशिश करें।
ये भी पढ़ें- सर्दियों में सिर्फ 21 दिन खा लें ये फूड
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 hr agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
2 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
3 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
6 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
6 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
10 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines