Cancer Symptoms: कैंसर एक जानलेवा बीमारी है। इस बीमारी से जान जाने का जोखिम बना रहता है। हर साल लाखों लोग इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। यहीं नहीं, अब भारत में भी इस बीमारी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। युवा पीढ़ी कैंसर के नए शिकार है। इन लोगों में इस खतरनाक बीमारी का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। हालांकि, हमारा शरीर ऐसा है जो किसी भी बीमारी के होने से पहले ऐसे सिग्नल्स देने लगता है, जिनसे हम बीमारी के बारे में समझ सकते हैं। कैंसर एक्सपर्ट डॉक्टर शैलेश पुणतांबेकर ने युवाओं में जीरो कैंसर स्टेज को लेकर कुछ फैक्ट्स शेयर किए हैं जो आपको भी जरूर जानने चाहिए।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
डॉक्टर शैलेश के मुताबिक, जीरो स्टेज के कैंसर को प्री कैंसरस कंडीशन कहते हैं। क्या है यह प्री कैंसरस कंडीशन? प्री कैंसरस कंडीशन का मतलब होता है शरीर में कैंसर बड़े पैमाने पर पनपने से पहले के बदलाव। अगर कोई इन्हें समय पर समझकर इलाज शुरू कर दें तो प्री कैंसरस को कैंसर में बदलने से रोका जा सकता है।
ये भी पढ़ें: आंखें बताएंगी शरीर में विटामिन बी-12 की कमी है या नहीं! जानें कैसे
प्री कैंसरस कंडीशन के लक्षण
एक्सपर्ट ने इसके कुछ संकेतों के बारे में बताया है जिनसे हम कैंसर के लक्षणों को पहचान सकते हैं। जैसे:-
बार-बार मुंह में छाले आना- प्री कैंसर स्टेज में बार-बार मुंह के अंदर छाले होने की समस्या बनी रहती है। इस संकेत को नजरअंदाज करना जरा भी सही नहीं है।
जीभ पर सफेद धब्बे या परत बनना- हालांकि, लोग कहते हैं कि जीभ को सही तरीके से साफ ना करने पर ऐसी सफेद परत जीभ पर जमती है, मगर सही से ब्रश करने के बाद भी ऐसा हो रहा है तो आपको डॉक्टर को तुरंत दिखाना चाहिए।
डायरिया की समस्या- कुछ लोगों को हर समय डायरिया और पेट से जुड़ी समस्याएं बनी रहती हैं। लगातार कब्ज होना, सही भोजन के बाद भी दस्त होना यानी उनके बोवेल में कोई समस्या हो रही है। इस संकेत को भी हल्के में लेना सही नहीं है।
वजन घटना- तेजी से वजन घटना भी आम नहीं है। खाना खा रहे हैं लेकिन फिर भी वजन नहीं बढ़ रहा है तो यह संकेत है कि शरीर में कुछ समस्या हो रही है।
इसके अलावा, शरीर में अचानक कोई तिल निकल आना या उन तिलों का साइज बढ़ना भी जीरो स्टेज कैंसर का संकेत है। शरीर पर अचानक से गांठें बन जाना भी कैंसर की ओर इशारा करता है।
कैंसर से बचाव के उपाय
- स्वस्थ और संतुलित आहार खाएं।
- धूम्रपान और शराब के सेवन से बचें।
- बिना सनस्क्रीन लगाए धूप में न निकलें।
- शारीरिक संबंध बनाते समय सुरक्षा का ध्यान रखें।
ये भी पढ़ें- 27% पुरुषों को नपुंसकता, 40 साल के बाद सेक्स लाइफ में पड़ जाते हैं कमजोर, रिचर्स में हुए चौंकाने वाले खुलासे
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
त्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
1 hr agoक्या स्तन की हर गांठ कैंसर वाली होती है? AIIMS डॉक्टर ने बताए लक्षण
1 hr agoप्रदूषित हवा से बचाव के लिए कौन सा मास्क लगाना चाहिए? जानिए यहां
3 hrs agoसर्दियों में खुद को कैसे रखें हाइड्रेटेड? बाबा रामदेव ने बताया उपाय
7 hrs agoमल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां
22 hrs agoपटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
1 day agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
1 day agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
2 days agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
2 days agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines