Cancer Prevention Tips: कैंसर आज भी दुनिया की प्रमुख और घातक बीमारियों में से एक है। यह खतरनाक और जानलेवा दोनों ही है। हालांकि, इसके इलाज भी उपलब्ध हैं लेकिन जरूरी नहीं है कि हर कोई कैंसर का इलाज करवा पाए क्योंकि इसकी थेरेपी काफी महंगी होती है। वैसे तो इस बीमारी के नाम मात्र से लोग घबरा जाते हैं लेकिन इससे बचाव किया जाए, तो लाखों लोग खुद को सुरक्षित कर सकते हैं। कैंसर से बचाव मुश्किल नहीं है, अपनी डेली लाइफ में कुछ बदलाव करने से आप कैंसर के जोखिम को आसानी से कम कर सकते हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको ऐसी 7 आदतों को बताएंगे, जिन्हें फॉलो कर कैंसर की रोकथाम करना आसान हो जाएगा।
इन 7 बदलावों से कैंसर की होगी रोकथाम
1. तंबाकू और शराब का सेवन
अच्छी और हेल्दी लाइफस्टाइल में शराब और तंबाकू को दूर रखना ही बेहतर है, क्योंकि इन चीजों के सेवन से कैंसर होने की संभावनाएं बढ़ेंगी, साथ ही अन्य बीमारियां भी आपको घेरेंगी। सिगरेट का धुआं माउथ कैंसर का जोखिम बढ़ाता है। वहीं, शराब पीने से फेफड़े और गला प्रभावित हो सकता है।
ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी के पहले वीक में क्या-क्या होता है?
2. हेल्दी बैलेंस्ड डाइट
हेल्थ एक्सपर्ट्स लोगों को स्वस्थ आहार और संतुलित भोजन करने की सलाह देते हैं ताकि उनकी जीवनशैली भी स्वस्थ रह सके। भोजन हर इंसान के लिए जरूरी है लेकिन उससे भी ज्यादा स्वस्थ और पौष्टिक भोजन खाना जरूरी है। अपनी डाइट में अनाज, ताजे फल, सीड्स और नट्स को शामिल करें।
3. नियमित व्यायाम करें
शारीरिक गतिविधि से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है और यह आपके वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है। वजन बढ़ने से कैंसर के कुछ प्रकारों का खतरा भी बढ़ सकता है। इसलिए, सप्ताह में कम से कम 150 मिनट की मध्यम-स्पीड वाली एक्सरसाइज जरूर करें, जैसे तेज चलना, तैराकी या साइक्लिंग।
4. वेट मैनेजमेंट
एक तरफ जहां कैंसर दुनिया के लिए संकट बन रहा है, वहीं दूसरी ओर मोटापा भी दुनियाभर के लोगों के लिए एक नए संकट की तरह उभर रहा है। शरीर का ज्यादा वजन भी कैंसर के जोखिमों को बढ़ाता है। इसके अलावा, ज्यादा वजन होने से डायबिटीज और ओबेसिटी का रिस्क भी बढ़ता है।
Image Credit: Freepik
5. सूरज की रोशनी के संपर्क में आने से बचें
वैसे तो हमारी बॉडी को धूप की जरूरत भी होती है क्योंकि उससे हमें कुछ विटामिन्स मिलते हैं लेकिन धूप में सही समय रहना ही शरीर के लिए फायदेमंद है। अगर आप गलत समय, जब यूवी रेज का प्रभाव तेज होता है, उस वक्त धूप में रहते हैं, तो इससे स्किन कैंसर का रिस्क बढ़ सकता है। आपको अपनी त्वचा के साथ-साथ आंखों को भी धूप से बचाने की जरूरत है।
6. रेगुलर चेकअप
कई बार कैंसर होने का अनुमान लोगों को बाद में पता चलता है। इसलिए, डॉक्टर्स लोगों को हमेशा समय-समय पर अपनी रेगुलर टेस्टिंग और जांच करवाने की सलाह देते हैं, क्योंकि यदि कोई बीमारी समय रहते पकड़ में आ जाए, तो उसका इलाज जल्दी शुरू होगा। शुरुआती चरणों में सही उपचार गंभीर बीमारियों के रिस्क को कम करता है।
7. तनाव कम करें
शरीर फिट और दिमाग अनफिट, इस स्थिति में तो इंसान और भी ज्यादा बीमार हो जाता है क्योंकि मेंटल स्ट्रेस हमारे शरीर पर आघात करता है। तनाव से नकारात्मकता बढ़ती है। यह भी कैंसर सेल्स की ग्रोथ में अपना योगदान दे सकता है।
ये भी पढ़ें- इन तीन सस्ते फल से विटामिन बी-12 की कमी होगी पूरी
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
56 mins agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
2 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
16 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
18 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
19 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
20 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines