क्या डाइट में बदलाव से Cancer से छुटकारा संभव? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

Cancer Prevention Tips: कैंसर का इलाज करने के लिए लोग कीमोथेरेपी और मेडिकल ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं, लेकिन क्या सही खान-पान रखने से भी कैंसर से बचा जा सकता है? आइए जानते हैं इस पर एक्सपर्ट की राय।

Cancer Prevention Tips

Cancer Prevention Tips: डॉक्टर नंदिता शाह के अनुसार, कैंसर के इलाज में डाइट का भी अहम रोल होता है, लेकिन यहां सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या कैंसर को सिर्फ खान-पान में परिवर्तन करके भी ठीक किया जा सकता है? हालांकि सही डाइट और पोषण का कैंसर के उपचार में सहायक माना गया है। लेकिन शोधकर्ताओं ने अब तक ऐसी कोई पुष्टि नहीं की है। डाइट का असर सेहत पर होता है, लेकिन कैंसर में होगा, इस पर आपको बताते हैं डॉक्टर नंदिता क्या कहती हैं।

विज्ञापन

क्या है एक्सपर्ट की राय?

डॉक्टर नंदिता शाह देश की जानी-मानी होमियोपेथी स्पेशलिस्ट हैं, जो बताती हैं कि कैंसर एक जानलेवा बीमारी है। इसके इलाज में डाइट शामिल है, लेकिन इसे पूरी तरह रिकवर होने के लिए अपनी डाइट को बदल देना कारगर नहीं है। डाइट का प्रभाव कैंसर के उपचार और रोगी की सेहत पर होता है, लेकिन यह केवल सहायक उपचार के रूप में काम करता है। इससे कैंसर को पूरी तरह से ठीक नहीं किया जा सकता है। रेडियोथेरेपी, कीमोथेरेपी के साथ डाइट इलाज का एक ऐसा हिस्सा है, जो रोगियों की सेहत में सुधार करता है।

विज्ञापन

इन बातों का ख्याल रखें कैंसर रोगी

1. फलों और सब्जियों का सेवन- कैंसर पेशेंट को एंटीऑक्सिडेंट्स और फाइटोकेमिकल्स से भरपूर भोजन का सेवन फायदेमंद होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं।

विज्ञापन

2. हेल्दी डाइट- इस डाइट में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स और हेल्दी फैट्स होते हैं, जो साथ मिलकर एक संतुलित डाइट का रोल प्ले करते हैं।

3. शुगर और प्रोसेस्ड फूड का परहेज- कैंसर के इलाज के दौरान पेशेंट्स को ज्यादा शुगर और प्रोसेस्ड फूड्स के सेवन से बचना चाहिए, क्योंकि ये कैंसर सेल्स के विकास को बढ़ावा दे सकते हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shlloka Joshii (@shlloka)

4. हाइड्रेशन- आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए और तरल पदार्थों का सेवन भी करना चाहिए।

विज्ञापन

5.फिजिकल एक्टिविटी- जो लोग हमेशा आलसी रहते हैं या कम शारीरिक गतिविधि करते हैं उन्हें भी कैंसर का रिस्क रहता है।

सर्जरी के बाद डाइट जरूरी?

डॉक्टर नंदिता बताती हैं कि कैंसर मरीजों को सर्जरी के बाद अपनी डाइट पर सबसे ज्यादा ध्यान देना चाहिए, क्योंकि सर्जरी में रिकवरी के लिए डाइट ही जरूरी है। इसके लिए लोगों को प्रोटीन से भरपूर फूड्स का सेवन ज्यादा करना चाहिए।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ