Cancer Prevention Tips: कोलन कैंसर का रिस्क कम कर देंगे ये 3 ड्रिंक्स, हेल्दी होगी डाइट

Cancer Prevention Tips: कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव बहुत जरूरी हो गया है क्योंकि अब ये रोग आम हो गया है। इससे बचाव के लिए सबसे जरूरी है सही डाइट। हम आपको इन 3 ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं, जो कैंसर से लड़ने में हमारी मदद करेंगे।

Cancer Prevention Tips

Cancer Prevention Tips

Cancer Prevention Tips: डाइट हमारी बॉडी और शरीर को सेहतमंद रखने में सबसे अहम रोल निभाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और डाइटीशियन प्रोबायोटिक्स ड्रिंक्स का सेवन करने के लिए कहते हैं क्योंकि इससे गट हेल्थ सही रहती है और हम बीमारियों के होने से खुद को बचा सकते हैं। कोलन कैंसर, कैंसर का एक प्रकार है, जो इन दिनों काफी आम हो गया है। कोलन यानी बड़ी आंतों वाला कैंसर। यह एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, लेकिन सही आहार और जीवनशैली को अपनाकर इसके जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है। हम आपको कोलन कैंसर से बचाव के लिए 3 ऐसी हेल्दी ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें रोजाना पीना सही रहेगा।

विज्ञापन

ये 3 सुपरड्रिंक्स को पीने से नहीं होंगी बीमारियां

1. कोम्बूचा- कोम्बूचा एक प्रोबायोटिक ड्रिंक है, जिसे पीने से पेट में गुड बैक्टीरिया का काउंट बढ़ता है। कोम्बूचा पीने से गट हेल्थ इंप्रूव होती है और बॉडी डिटॉक्स होती है। कोम्बूचा ड्रिंक पीने से सूजन भी कम होती है।

विज्ञापन

2. जींजर टी- अदरक एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर टी है। अदरक और पानी से तैयार हर्बल जींजर टी पीने से ब्लोटिंग, गैस और एसिडिटी दूर होती है। साथ ही, इस चाय में ऐसे कंपाउंड्स होते हैं, जो एंटी-कैंसर भी होते हैं।

विज्ञापन

Blood Cancer Signs

3. हल्दी वाला दूध- हल्दी में कर्क्यूमाइन होता है, जो एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सिडेंटस गुण होते हैं, जो सूजन कम करते हैं। इसे गोल्डन मिल्क भी कहते हैं। इस दूध को रोजाना पीने से कैंसर जैसे रोगों से बचाव किया जा सकता है। साथ ही, इस दूध को पीने से शरीर में कैल्शियम की मात्रा भी बढ़ती है और हड्डियों व मांसपेशियों का दर्द कम होता है।

विज्ञापन

इसके अलावा, आप नींबू पानी भी पी सकते हैं और मांसाहारी लोगों को बोन ब्रोथ यानी मटन बोन्स का सूप पीना चाहिए।

और क्या करें?

  • कोलन कैंसर से बचाव के लिए आपको दही का सेवन करना चाहिए।
  • सही मात्रा में पानी पिएं।
  • शराब, धूम्रपान के साथ ज्यादा कॉफी या चाय पीना भी सही नहीं है।

ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ