Cancer New Treatment: अब कुछ मिनट में होगा कैंसर का इलाज, नए ट्रीटमेंट की ये है खासियत

Cancer New Treatment: कैंसर एक गंभीर रोग है, जिससे बचाव मुश्किल है। यह एक ऐसी बीमारी है, जिस पर आए दिन रिसर्च होती है और नए इलाजों की खोज की जाती है। आइए आपको बताते हैं इसको लेकर सामने आई एक नई थेरेपी के बारे में, जो कुछ मिनटों में कैंसर का इलाज कर रही है। आइए जानते हैं इस रिसर्च के बारे में।

Cancer New Treatment

photo credit-freepik

Cancer New Treatment: कैंसर की बीमारी खतरनाक है। इससे बचाव कठिन हो सकता है लेकिन इलाज होना संभव है। इस बीमारी के कई मरीज है, जो दुनियाभर में मौजूद है। इस बीमारी को लेकर नई-नई रिसर्च होती रहती है, हाल ही में कैंसर के लिए एक नई ट्रीटमेंट की खोज हुई है। इसमें एक थेरेपी के बारे में बताया गया है कि जिससे उपचार करवाने पर आपको कुछ मिनटों में ही राहत मिल सकती है। आइए इस नई थेरेपी के बारे में।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है कैंसर की यह थेरेपी?

कैंसर के इलाज में अब एक नई उम्मीद जगाने वाली तकनीक सामने आई है। टाइम्स ऑफ इंडिया में पब्लिश एक खबर के अनुसार, विशेषज्ञों का मानना है कि भविष्य में कैंसर का इलाज सेकंडों में संभव हो सकता है। यह नया उपचार तकनीकी विकास और रिसर्च पर आधारित है, जिसमें मॉलिक्यूलर ट्रीटमेंट्स और एडवांस्ड डायग्नोस्टिक टूल्स का इस्तेमाल किया जाएगा। इस तकनीक की खासियत यह है कि यह कैंसर कोशिकाओं को तुरंत पहचानकर उन्हें खत्म कर सकता है। इस थेरेपी का नाम फ्लैश रेडियोथेरेपी है।

नई थेरेपी के फायदे

यह नई तकनीक मरीजों के लिए ज्यादा कठिन नहीं होगी और अधिक प्रभावी मानी जा रही है। इसकी मदद से इलाज की गति बहुत तेजी से बढ़ेगी, जिससे मरीजों को उपचार के लिए लंबे समय तक अस्पताल में रहने की जरूरत नहीं होगी। इसके अलावा, यह तकनीक कम समय में सही ट्रीटमेंट अवेलेबल कराएगी, जिससे मरीजों का लाइफ स्पैन भी बढ़ेगा।

विज्ञापन
Breast Cancer

Photo Credit- Freepik

कब हुई है रिसर्च?

कैंसर का यह अध्ययन साल 2022 में शुरू हुआ था, जो यूएस की यूनिवर्सिटी ऑफ सिनसिनाटी कैंसर सेंटर में की गई थी। इस रिसर्च में मौजूद प्रोफेसर एमिली सी. डैघर्टी कहते हैं कि इस थेरेपी की मदद से इलाज करने में रेडियोथेरेपी के साथ अल्ट्रा हाई डोज दी जाती है। जिसकी मदद से ट्यूमर के रोगियों का इलाज जल्द होता है। साथ ही, वे कहते हैं कि इसके कोई दुष्प्रभाव भी नहीं हैं, जो शरीर को किसी और प्रकार से नुकसान पहुंचाएं।

विज्ञापन

Cancer होने के कुछ संकेत

  • वजन का अचानक घटना या बढ़ना।
  • थकावट होना।
  • भूख में कमी।
  • रात के समय पसीना आना।
  • पेट खराब रहना या उल्टी आना।
  • लम्बे समय से खांसी होना और ठीक न होना।
  • पेशाब में खून आना।

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ