Cancer New Sign: कैंसर का नया साइलेंट संकेत, ताइवान की रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा

Cancer New Sign: कैंसर की बीमारी गंभीर होती है। कई बार इस बीमारी के लक्षण हमें पहले नहीं समझ आते हैं यही कारण है कि इसका निदान लेट शुरू होता है। ताइवान में हुई एक रिसर्च के मुताबिक पैनक्रियाटिक कैंसर का एक नया साइलेंट साइन मिला है, जिसे जानना जरूरी है।

pancrease cancer

Cancer New Sign: कैंसर एक खतरनाक रोग है। हर साल इसके मामले दुनियाभर में बढ़ रहे हैं। इस बीमारी के होने से पहले शरीर कुछ संकेतों को दिखाता है। यदि हम उन्हें सही समय पर न समझें, तो इसकी रोकथाम और बचाव मुश्किल हो सकता है। कैंसर ऐसी बीमारी है, जिसको लेकर दुनियाभर में रिसर्च होती रहती है, जो कई प्रतिक्रियाओं को जाहिर करती है। इन रिसर्चों में लक्षणों, रोकथाम, इलाज और बचाव के तरीकों के बारे में बताया जाता है। ताइवान में भी कैंसर पर एक नई रिसर्च हुई है। इस रिसर्च में कैंसर के नए साइलेंट लक्षण के बारे में बात की गई है।

विज्ञापन

क्या कहती है रिसर्च?

ताइपी टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल चुंग चेंग यूनिवर्सिटी (सीसीयू) और नेशनल चेंग कुंग यूनिवर्सिटी (एनसीकेयू) के रिसर्चर्स ने बताया है कि उन्होंने एक नया तरीका निकाला है, जिसमें कैंसर सेल्स का शरीर के इम्यून सिस्टम पर अटैक होता है। इसमें DUSP2 नामक एक जीन की कमी से कैंसर सेल्स को बढ़ने में मदद करती है। इससे पैंक्रियाटिक कैंसर के होने का रिस्क बढ़ जाता है।

विज्ञापन

चूहों पर हुई थी रिसर्च

रिसर्च टीम द्वारा यह टेस्टिंग चूहों पर की गई थी, जिन चूहों के सिर में ट्यूमर था, उनमें अधिकांश सिर के सेल्स और आंखों के सेल्स डैमेज पाए गए थे। साथ ही, इनकी इम्यूनिटी पर भी असर पड़ता है। शरीर के किसी अंग में पुरानी सूजन भी कैंसर का लक्षण हो सकता है और यह कैंसर के सेल्स का विकास भी करती है।

विज्ञापन

और क्या कहते हैं वैज्ञानिक?

वैज्ञानिकों की मानें तो कैंसर और इम्यूनिटी का गहरा संबंध है। इसका कारण यह है कि किसी भी बीमारी में इम्यूनिटी अच्छी हो, तो मरीज जल्दी रिकवर करता है। वहीं, इम्यूनिटी मजबूत होने पर इंसान जल्दी बीमारियों के घेरे में भी नहीं आता है।

Liver Cancer Signs

photo credit-freepik

विज्ञापन

सूजन कैसे कैंसर का संकेत?

मेयोक्लीनिक की रिपोर्ट के हिसाब से सूजन भी कैंसर का लक्षण हो सकता है। खासतौर पर ब्रेस्ट, फेफड़ों और ब्लड कैंसर में सूजन सबसे महत्वपूर्ण संकेत माना गया है। नई रिसर्च में पैंक्रियाटिक कैंसर में भी सूजन को साइलेंट लक्षण माना गया है। पैंक्रियाटिक कैंसर में पाचन शक्ति कमजोर होती है, जिससे भूख कम लगती है। इस कैंसर के संकेतों में वजन कम होना और दर्द भी शामिल है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ