Cancer Early Detection: अक्सर देखा जाता है कि लोग छोटी-छोटी शारीरिक परेशानियों को नजरअंदाज कर देते हैं. शुरुआत में हल्की थकान, दर्द या कमजोरी जैसी समस्याएं सामान्य लगती हैं, लेकिन यही लक्षण आगे चलकर गंभीर बीमारी का संकेत बन सकते हैं, जिससे पीछे छुड़ाने के लिए व्यक्ति की पूरी जिंदगी तक बीत जाती है. कैंसर भी ऐसी ही बीमारी है, जिसकी शुरुआत धीरे-धीरे होती है और शुरुआत में यह ज्यादा परेशानी नहीं देता, यानी यह इस तरह बढ़ती है कि लोगों मालूम ही नहीं चलता है कि वह कैंसर के शिकार हैं. यही वजह से लोग इसे गंभीरता से नहीं लेते और समय पर जांच नहीं करवाते, हालांकि जब इसके लक्षण दिखाई देने लगते हैं, तब तक बीमारी काफी आगे बढ़ चुकी होती है, जिससे इलाज मुश्किल हो जाता है और व्यक्ति मौत के करीब पहुंच चुका होता है.
यह भी पढ़ें: क्या नींद की कमी से कैंसर होता है? एक्सपर्ट से जानिए क्या है इसका साइंटिफिक लिंक
क्यों ज्यादातर मामलों में लास्ट स्टेज में ही पता चलता है? Why Cancer Detected Late
कैंसर अचानक नहीं होता, बल्कि यह धीरे-धीरे शरीर में विकसित होता है. शुरुआती स्टेज में इसके लक्षण बहुत हल्के और आम होते हैं, जैसे साधारण दर्द या कमजोरी, जिन्हें लोग सामान्य बीमारी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. कई बार डॉक्टर भी शुरुआती लक्षणों को आम समस्या मानकर सामान्य दवा दे देते हैं, लेकिन इसी गलती के कारण असली बीमारी छिपी रह जाती है और धीरे-धीरे बढ़ती रहती है. हालांकि, जब तक सही जांच होती है, तब तक कैंसर एडवांस स्टेज में पहुंच चुका होता है, जिससे खतरा और बढ़ जाता है. लास्ट स्टेज पर पहुंचने के बाद इलाज बहुत मुश्किल हो जाता है और इस बीमारी से रिकवर होने की संभावना भी काफी हद तक कम हो जाती है.
कैंसर के आम लक्षण जिन्हें नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
कैंसर के शुरुआती संकेत अक्सर साधारण लगते हैं, लेकिन इन्हें लंबे समय तक अनदेखा करना खतरनाक हो सकता है. इनमें;
- अचानक बिना कारण वजन कम होना.
- लगातार थकान और कमजोरी महसूस होना.
- शरीर के किसी हिस्से में लगातार दर्द रहना.
- शरीर में गांठ या सूजन महसूस होना.
- लंबे समय तक न भरने वाले घाव.
- भूख में अचानक बदलाव या निगलने में परेशानी.
अगर ये लक्षण लगातार बने रहें, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना बेहद जरूरी है, ताकि वक्त रहते कैंसर को रोका जा सके, वरना स्थिति खतरनाक हो सकती है.
जान बचाने का सिर्फ एक यही है रास्ता
कैंसर से बचाव और सही इलाज के लिए सबसे जरूरी है समय पर पहचान करना! नियमित हेल्थ चेकअप करवाना, शरीर में हो रहे बदलावों पर ध्यान देना और जरूरत पड़ने पर जांच जैसे स्कैन करवाना बहुत जरूरी होता है. अगर बीमारी शुरुआती स्टेज में पकड़ में आ जाए, तो इसके इलाज के सफल होने की संभावना काफी बढ़ जाती है. इसलिए छोटी समस्याओं को नजरअंदाज करने के बजाय समय पर जांच करवाना ही सबसे बड़ा बचाव है.
यह भी पढ़ें: हाथ फेरते ही निकल आते हैं बालों के गुच्छे? नारियल तेल में ये 2 चीजें मिलाकर रोकें हेयर फॉल और पाएं घने बाल
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
6 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
7 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
8 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
10 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines