Cancer From Junk Food: जंक फूड की बढ़ती पॉपुलैरिटी ने हमारे खान-पान के पैटर्न को काफी बदल दिया है। सुविधा और स्वाद के नाम पर हम अक्सर अपने स्वास्थ्य के साथ समझौता कर लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह समझौता कितना महंगा पड़ सकता है, खासकर युवा पीढ़ी के लिए?
युवाओं में बढ़ता कैंसर का खतरा
हाल के Studies में पाया गया है कि युवाओं में कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। एक प्रमुख कारक के रूप में जंक फूड की भूमिका पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। हाई कैलोरी, कम पोषण वाला आहार, और इसमें मौजूद हानिकारक पदार्थ युवाओं के शरीर के डेवलपमेंट प्रोसेस को प्रभावित कर सकते हैं।
45 साल से कम उम्र के मरीजों की बढ़ती संख्या
डॉ. निकोलस डेविटो, जो नॉर्थ कैरोलिना की ड्यूक यूनिवर्सिटी में एक ऑन्कोलॉजिस्ट हैं, ने हाल ही में एक चिंताजनक बात साझा की है। उन्होंने बताया कि उनके क्लिनिक में आने वाले लगभग सभी नए मरीजों की उम्र 45 साल से कम है। यह बदलाव उन्होंने पिछले कुछ सालों में देखा है, जो काफी गंभीर है।
यह भी पढ़े: Silent Brain Strokes: जब दिमाग देता है बिना संकेत खतरे की घंटी
Cancer From Junk Food: जंक फूड को ठहराया जिम्मेदार
डॉक्टरों का मानना है कि युवाओं में कैंसर के बढ़ते मामलों के लिए जंक फूड का सेवन जिम्मेदार है। अमेरिका में लगभग 75 प्रतिशत फ़ूड प्रोडक्टस अल्ट्रा-प्रोसेस्ड होते हैं, जिनमें हानिकारक तत्व और एडिटिव्स शामिल होते हैं। ये फूड प्रोडक्टस हमारे शरीर में कई बीमारियों को जन्म दे सकते हैं, जिनमें कैंसर भी शामिल है।
अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूडस और बीमारियों का संबंध
कई स्टडीज से पता चला है कि अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूडस (UPFs) का अधिक सेवन 30 से भी ज्यादा बीमारियों से जुड़ा हुआ है, जिनमें कई प्रकार के कैंसर भी शामिल हैं। UPFs के कारण आंतों में जलन, पुरानी सूजन और गट माइक्रोबायोम में बदलाव आ सकते हैं, जिससे कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।
यह भी पढ़े: Sugar vs Jaggery: सावधान! सफेद चीनी जितना जहरीला है गुड़, आप तो नहीं करते ये गलती?
Cancer From Junk Food: हेल्दी ऑप्शन अपनाएं
जंक फूड की लत को तोड़ना आसान नहीं है, लेकिन यह संभव है। घर पर पका हुआ खाना, ताजी सब्जियां, फल, और दालें अपने आहार का मुख्य हिस्सा बनना चाहिए। धीरे-धीरे जंक फूड की जगह स्वस्थ ऑप्शन को अपनाएं।
खाने की चीजों के लेबल पर ध्यान देने की सलाह
विशेषज्ञों का कहना है कि हमें खाने की चीजों के लेबल पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। जो Food Ingredient ‘स्वस्थ’ माने जाते हैं, उनमें भी कई बार हानिकारक तत्व शामिल होते हैं। ऐसे फूड इंग्रेडिएंट से बचने के लिए कोशिश करें कि कम से कम सामग्री वाले प्रोडक्टस का ही सेवन करें।
संबंधित खबरें
एक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
2 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
5 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
6 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
8 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
9 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
23 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 day agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines