Cancer Disease: लोगों को अक्सर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है, ताकि शरीर को रोगों से मुक्त रखा जा सके। कई बार खाने पीने की गलत आदतों से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी होने का भी खतरा बढ़ जाता है। लेकिन क्या हो जब मासूम बच्चे इस खरतनाक बीमारी का शिकार हो जाएं? एक ऐसा परिवार है जहां पर दो सगी बहनों को बचपन से ही कैंसर है। बच्चियां जो अभी बोल भी नहीं सकती थीं, उनके साथ ये क्यों हुआ? उनकी मां ये सवाल हमेशा करती हैं।
दो बहनों को हुआ कैंसर
क्लेयर नाम की महिला के दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी कैया जो अभी 5 साल की है। कैया के जन्म के कुछ समय बाद ही उसको किडनी में कैंसर होने का पता तब चला। क्लेयर का कहना है कि जब उनको इस बारे में पता चला तो उनके मुंह से आवाज नहीं निकल पा रही थी। लग रहा था मानों उसकी जान निकल रही है। इस वक्त कैया सिर्फ 5 महीने की थी। इसके बाद कैया का इलाज शुरू किया गया। बच्ची की मां का कहना था कि कीमोथेरेपी करानी पड़ी, जिससे बाद उसकी हालत खराब होती गई।
ये भी पढ़ें: कई बीमारियों का रामबाण इलाज है लौंग! 3 दिन इस चीज के साथ मिलाकर खाने से होंगे गजब के फायदे
क्लेयर बताती हैं कि ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब मैं यह न सोचूं कि हम ही क्यों? मेरे बच्चों के साथ ही ऐसा क्यों हुआ? इस परिवार को पहला झटका जुलाई 2019 में लगा जब क्लेयर को पांच महीने की कैया का पेट फूलने लगा। इस दौरान कैया का पेट मेंढक की तरह फूलने लगा था। हालांकि कैया की दो सर्जरी की गई, जिनमें से ज्यादातर गुर्दे को निकाल दिया गया।
दूसरी बेटी को भी हुआ कैंसर
कैया की देखभाल के दौरान ही क्लेयर ने अपनी दूसरी बेटी मैगी मै को जन्म दिया। मैगी डाउन सिंड्रोम से पीड़ित है। शुरू में डॉक्टर ने कहा उसको वेंटिलेटर पर रखना होगा। अगली सुबह पता चला कि मैगी को भी कैंसर है। इसके बाद मैगी की कीमोथेरेपी का सामना करना पड़ा। इस दौरान हमको सिर्फ हमको ये लग रहा था कि पता नहीं कि वो कब तक जिंदा रहेगी। इस बीच मैगी बहुत ही ज्यादा कमजोर हो गई। क्लेयर कहती हैं कि मेरी बेटी बहुत बहादुर थी उसने अपनी जिंदगी के लिए जंग लड़ी जिसमें उसकी जीत हुई।
ये भी पढ़ें: Ear Infection का मिनटों में होगा इलाज! एक्सपर्ट ने किया घरेलू नुस्खे का खुलासा
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
12 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
15 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
16 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
16 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
17 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
18 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
20 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines