Ear Infection का मिनटों में होगा इलाज! एक्सपर्ट ने किया घरेलू नुस्खे का खुलासा

Ear Infection: कान में होने वाला संक्रमण दर्दनाक होता है। यह किसी भी उम्र के लोगों को प्रभावित कर सकता है। हमें इस इंफेक्शन को इग्नोर करने की गलती नहीं करनी चाहिए, वरना समस्या बढ़ सकती है। आइए आपको बताते हैं एक्सपर्ट का दिया हुआ एक ऐसा देसी नुस्खा, जिसकी मदद से कानों के इंफेक्शन से बचा जा सकता है।

Ear Infection

Ear Infection: कान के संक्रमण बेहद दर्दनाक होते हैं, ये इंफेक्शन किसी भी उम्र के लोगों को हो सकता है। लेकिन बच्चों में यह समस्या काफी आम है। ऐसा तब होता है जब बैक्टीरिया या वायरस कान के अंदर वाले हिस्से को संक्रमित करते हैं, जिससे दर्द, बेचैनी और यहां तक कि बुखार जैसे लक्षण भी दिखाई देते हैं। जबकि लगातार या गंभीर संक्रमण के लिए आपको डॉक्टर तक की जरूरत पड़ जाती है। हालांकि, इस दर्द से छुटकारा पाने के लिए कई घरेलू उपचार मौजूद हैं लेकिन हम आज आपको एक ऐसा नुस्खा बता रहे हैं, जो खुद एक्सपर्ट ने बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कानों में इंफेक्शन होता क्यों है?

कान में संक्रमण अक्सर कई वजहों से होते हैं। कान का मध्य भाग गले से से जुड़ा होता है। सर्दी, एलर्जी या साइनस संक्रमण के कारण मध्य कान में तरल पदार्थ जमा हो सकता है, जिससे वहां बैक्टीरिया या वायरस पनप सकते हैं और इंफेक्शन हो सकता है। इसके अलावा, सांस की बीमारी वाले लोगों को भी कानों में इंफेक्शन होने की संभावना रहती है। कान के इंफेक्शन का कारण मौसमी परिवर्तन भी है। इसमें एलर्जी और सर्दी शामिल हैं, जो कि हर साल मौसम बदलने पर कुछ लोगों को परेशान करता है।

विज्ञापन

क्या है कान में इंफेक्शन का देसी इलाज?

द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टर अपर्ना महाजन ने बताया कि कानों के इंफेक्शन से बचने के लिए आपको रसोई की इन 2 चीजों का इस्तेमाल करना है। ये दोनों चीजें हैं- लहसुन और सरसों का तेल। डॉक्टर महाजन बताते हैं कि कानों के संक्रमण को अनदेखा करने से आपको सुनने की शक्ति भी प्रभावित हो सकती है। इसलिए, ज्यादा समस्या होने पर विशेषज्ञ से परामर्श जरूरी है।

लहसुन तेल का नुस्खा क्या है?

लहसुन में प्राकृतिक बैक्टीरिया मारने वाले गुण होते हैं जो संक्रमण से लड़ने में मदद कर सकते हैं। इस तेल को बनाने के लिए आपको सबसे पहले लहसुन की कुछ कलियों को पीसकर सरसों के तेल में डालकर गर्म करना होगा। तेल ठंडा होने के बाद छानकर, इसकी कुछ बूंदें कानों में डालें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ