कई बीमारियों का रामबाण इलाज है लौंग! 3 दिन इस चीज के साथ मिलाकर खाने से होंगे गजब के फायदे

Clove Benefits: लौंग फायदेमंद मसाला है। ये एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती हैं। अगर 3 दिन लौंग के साथ इस खट्टी चीज को मिलाकर खा लेंगे, तो इम्यूनिटी समेत इतने फायदे मिलेंगे। आइए जानते हैं खाने का सही तरीका और फायदे।

कई बीमारियों का रामबाण इलाज है लौंग! 3 दिन इस चीज के साथ मिलाकर खाने से होंगे गजब के फायदे

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

Clove Benefits: हमारी रसोई में मौजूद छोटा सा यह मसाला जिसका नाम लौंग है, बड़ा ही फायदेमंद है। लौंग में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण मौजूद होते हैं। लौंग खाने से आप कई प्रकार की बीमारियों से बच सकते हैं। लौंग खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए भी इस्तेमाल की जाती है। सब्जी-पुलाव से लेकर चाय तक में इसका यूज होता है। लौंग तो फायदेमंद है ही, पर क्या आप जानते हैं लौंग में अगर आप इस चीज को मिलाकर लगातार 3 दिन तक खाते हैं तो आपको कितने फायदे होंगे। यह चीज कुछ और नहीं, बल्कि नींबू है। जी हां, लौंग और नींबू के रस का कॉम्बिनेशन खाने से आपको अनेक लाभ होंगे।

विज्ञापन

यूट्यूबर और डॉक्टर सलीम ने अपने लेटेस्ट वीडियो के जरिए लोगों के साथ लौंग और नींबू खाने के फायदों को गिनवाया है, जिसके बारे में हम आपको बता रहे हैं।

विज्ञापन

1. डाइजेशन

नींबू और लौंग का कॉम्बिनेशन खाने से पाचन स्वस्थ रहता है। नींबू और लौंग से गट हेल्थ में सुधार होता है।

विज्ञापन

2. एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज

लौंग और नींबू दोनों में ही एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो सूजन को कम करते हैं। अगर आपको शरीर के किसी अंग में सूजन रहती है तो लौंग और नींबू को साथ मिलाकर खाना चाहिए। इस कॉम्बिनेशन से सिर्फ बाहरी नहीं बल्कि अंदरूनी सूजन में भी मदद मिलती है।

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

विज्ञापन

3. जोड़ों के दर्द से राहत

अगर आपको हड्डियों और जोड़ों में दर्द की समस्या रहती है तो भी लौंग और नींबू का सेवन करना सही रहेगा। नींबू में विटामिन-सी होता है, जो मजबूत हड्डियों के लिए जरूरी होता है। नींबू और लौंग खाने से टिशू रिपेयरिंग में भी मदद मिलती है।

4. रेसपिरेट्री हेल्थ

सांस से जुड़ी या फेफड़ों की समस्याओं से राहत पाने के लिए भी लौंग और नींबू का मिश्रण खाना फायदेमंद है। यही नहीं, खांसी-जुकाम और अस्थमा में भी लौंग के साथ नींबू लेना फायदेमंद होता है।

विज्ञापन

5. फ्री रेडिकल्स

नींबू में विटामिन-सी होता है, वहीं लौंग में भी एक स्ट्रांग एंटीऑक्सीडेंट होता है। इससे आपको स्किन से जुड़ी परेशानियों में राहत मिलती है। जैसे- चोट या घाव लगने पर उन्हें सही करने में मदद करना या फिर स्किन लाल धब्बों को दूर करना।

कैसे करें नींबू-लौंग का सेवन?

नींबू के साथ लौंग खाने के दो तरीके हैं-

विज्ञापन
  • लौंग और नींबू की चाय बनाकर सुबह या शाम में पीना।
  • 1 लीटर पानी में लौंग और नींबू के टुकड़े काटकर रातभर के लिए रखना, फिर अगले दिन पूरे पानी को पीना।

ये भी पढ़ें: हार्टअटैक के बढ़ते केसों में भारतीय युवा क्यों? स्पेशलिस्ट ने गिनाए कारण, ऐसे करें बचाव

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ