हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Cancer Causes: शरीर में किस-किस विटामिन की कमी से हो सकता है कैंसर! जानें डॉक्टर से

Cancer Causes: हमारे शरीर को विटामिनों की आवश्यका होती है क्योंकि इसकी मदद से इम्यूनिटी अच्छी रहती है। इसके सही रहने से गंभीर से गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है। इनमें कैंसर का रोग भी शामिल हैं। कैंसर शरीर में स्किन सेल्स का बिना किसी स्पष्टकारण से बढ़ने से होता है। कुछ ऐसे विटामिन होते हैं, जो हमें कैंसर से बचा सकते हैं। चलिए इस रिपोर्ट में कैंसर एक्सपर्ट से समझते हैं सबकुछ।

विज्ञापन

Cancer Causes: कैंसर एक घातक बीमारी है। यह किसी एक देश नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। हालांकि, भारत में कैंसर पिछले कुछ सालों में गंभीर रूप ले चुका है। यहां हर प्रकार के कैंसर रोगी हैं। यहीं नहीं, महिलाओं समेत छोटे बच्चे भी कैंसर पीड़ित है। कैंसर विटामिनों और न्यूट्रिएंट की कमी से भी होता है। क्या आप जानते हैं कई हेल्थ रिपोर्ट इस बात का खुलासा करती हैं कि भारत के लोगों में पोषण की कमी भी बीमारियों का एक कारण है। ये ऐसे विटामिन होते हैं, जिनकी भूमिका हमारे शरीर और ओवरऑल हेल्थ को सुधारने में अहम होती है। इस रिपोर्ट में जानते हैं किन विटामिनों की कमी से शरीर में कैंसर सेल पनप सकता है।

विटामिनों की कमी से कैंसर!

1. विटामिन-ए

गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल के कैंसर विज्ञान सैंटर की चेयरपर्सन डॉ. तेजिंदर कटारिया के अनुसार, विटामिन-ए शरीर में एंटीऑक्सिडेंट्स की तरह काम करता है और सेल्स की मरम्मत भी करता है। इसकी कमी से स्किन, फेफड़े और गले के कैंसर का रिस्क बढ़ सकता है। विटामिन-ए जीन्स के विकास के लिए भी जरूरी होता है।

विज्ञापन

2. विटामिन-सी

शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए सबसे जरूरी विटामिन-सी ही होता है। कोरोना के दौरान लोगों को अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए भी इस विटामिन का इनटेक करने की सलाह दी जाती थी। विटामिन-सी बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में मदद करता है। ये शरीर में कोलेजन के स्तर को बढ़ाता है और घावों को भरने में भी सहायता करता है। इस विटामिन की कमी से पेट और फेफड़ों का कैंसर होता है।

विज्ञापन

3. विटामिन-डी

हड्डियों और मांसपेशियों के लिए जरूरी विटामिन-डी भी शरीर को कैंसर से लड़ने में मदद करता है। यह विटामिन कोलेरेक्टल कैंसर और यूरिनरी एरियाज में होने वाला कैंसर होता है। विटामिन-डी की कमी होने से पुरुषों को कैंसर का रिस्क अधिक रहता है। हालांकि, महिलाओं को भी इसकी कमी हो सकती है।

विज्ञापन

4. विटामिन-बी-12

मैक्स हॉस्पिटल, शालीमार बाग, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, कैंसर केयर के निदेशक डॉ. कुमारदीप दत्ता चौधरी बताते हैं कि यह सभी विटामिनों में सबसे अहम होता है। इस विटामिन की मदद से इम्यूनिटी बढ़ती है और गंभीर से गंभीर बीमारियों से बचने में मदद मिलती है। डॉक्टर की मानें तो शरीर में सैल ग्रोथ और खून की कमी दूर करने के लिए भी इस विटामिन की जरूरत होती है। अगर इसकी कमी भी शरीर में हो जाए तो कैंसर की बीमारी हो सकती है।

विज्ञापन

अन्य कैंसर कारक

डॉक्टर कुमारदीप के मुताबिक, कैंसर होने के पीछे खराब लाइफस्टाइल भी जिम्मेदार है। इनमें तंबाकू का सेवन, शराब का सेवन, खराब डाइट और पर्यावरणीय कारण जैसे बढ़ा हुआ पाल्यूशन और रेडिएशन से होने वाले जोखिम और पारिवारिक इतिहास शामिल हैं।

कैंसर से बचाव के लिए क्या करें?

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, विटामिनों की कमी से कैंसर हो सकता है। इसके लिए हम अपनी डाइट में जरूरी विटामिन युक्त फूड्स को शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन
  • विटामिन-ए: गाजर, सेब और शकरकंद खाएं।
  • विटामिन-डी: धूप में बैठे और दूध से बनी चीजों का सेवन करें।
  • विटामिन-सी: नींबू और संतरे जैसे खट्टे फलों का सेवन करें।
  • विटामिन-बी-12: पालक, सैल्मन फिश, सी फूड और मिल्क प्रोडक्ट्स खाएं।

ये भी पढ़ें- Colon Cancer Causes: बड़ी आंत के कैंसर होने पर दिखते हैं ये 5 लक्षण

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola