---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Cancer Causes: पीरियड्स में पेट फूलना भी कैंसर का शुरुआती संकेत! जानें डॉक्टर से

Cancer Causes: पीरियड्स के दौरान सूजन और दर्द होना या फिर पेट फूलना आम लक्षण हो सकता है लेकिन हमेशा नहीं। हां, अगर किसी महिला को लगातार ऐसे संकेत दिखाई देते हैं, तो यह कैंसर भी हो सकता है। यह साइलेंट वॉर्निंग्स होती हैं, जिसे समय पर समझना जरूरी होता है। आइए जानते हैं यह कौन सा कैंसर होता है।

---विज्ञापन---

Cancer Causes: कई महिलाओं को पीरियड्स के दौरान पेट में दर्द, पेट फूलना और सूजन होती है। यह पीरियड्स में होने वाली सामान्य परेशानियां होती हैं। महिलाएं अक्सर इसे अनदेखा भी कर देती हैं क्योंकि यह हर महिला को पीरियड्स के दौरान ऐसी चीजें महसूस होती हैं। मगर क्या होगा अगर हम आपको बताएंगे कि ये लक्षण लंबे समय तक बने रहते हैं, तो कैंसर भी हो सकता है। जी हां, किसी महिला के साथ ऐसी स्थिति अक्सर सामने आती रहती है, तो उसे ओवेरियन कैंसर की शिकायत हो सकती है। ये इस कैंसर का शुरुआती संकेत हो सकता है, ताकि इलाज जल्दी शुरू हों और बचाव हो सके।

क्या है ओवेरियन कैंसर?

ओवेरियन कैंसर महिलाओं के अंडाशय में होने वाला कैंसर है। अंडाशय यानी ओवेरी, जो महिला प्रजनन प्रणाली का एक महत्वपूर्ण अंग होता है, उनके शरीर में अंडाणुओं का उत्पादन करती है और हार्मोन रिलीज करने में सहायता देती है। जब ओवेरी में सेल्स की ग्रोथ असामान्य और अनियंत्रित तरीके से होने लगती हैं, तो वे कैंसर का रूप ले सकती हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Dipika Kakar Liver Tumor: लिवर ट्यूमर बीमारी कितनी खतरनाक? शुरुआती संकेत और क्या है इलाज?

पीरियड ब्लोटिंग से कैसे अलग यह कैंसर

कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल के स्त्री रोग ऑनकोलॉजी, रोबोटिक सर्जन के प्रमुख सर्जिकल ऑनकोलॉजिस्ट, डॉक्टर योगेश कुलकर्णी बताते हैं कि पीरियड्स के दौरान होने वाली सूजन और ऐंठन को हर कोई पीरियड ब्लोटिंग से जोड़ता है। यह उस समय हार्मोनल इंबैलेंस के कारण होता है और कुछ दिनों में ठीक हो जाता है। अगर आपको यह सूजन लगातार बनी रहती है, तो इसे इग्नोर न करें। कई बार इसे महिलाएं पेट भरा होना जैसा मानकर अनदेखा कर देती हैं, जबकि वह खाना बहुत कम खाती हैं।

---विज्ञापन---

कुछ अन्य संकेत

  • पेट में दर्द
  • जल्दी पेट भरना या खाना सही से न खा पाना।
  • बार-बार पेशाब आना।
  • कब्ज और फ्रेश होने में परेशानी।
  • वजन कम होना।
  • पीठ दर्द।

डॉक्टर के मुताबिक, ये संकेत अधिकतर महिलाओं को 40 वर्ष की आयु के बाद दिखाई देते हैं।

---विज्ञापन---

किन्हें ज्यादा रिस्क?

ओवेरियन कैंसर का रिस्क वैसे तो हर महिला को है, जो पीरियड्स से गुजर रही होती है। मगर इसका कारण पीरियड नहीं है। कैंसर होने के पीछे अन्य कारण भी शामिल होते हैं, जैसे कि फैमिली हिस्ट्री, बहुत कम उम्र में पीरियड्स का शुरू हो जाना या फिर वे महिलाएं जो कभी गर्भवती नहीं हुई हैं, उन्हें यह कैंसर होता है।

निदान क्यों जरूरी?

किसी भी बीमारी के बारे में जितनी जल्दी पता लग जाए, उतना लाभकारी साबित होता है। क्योंकि कैंसर गंभीर बीमारी है, अगर समय रहते बीमारी के बारे में जागरूकता नहीं बढ़ाई जाएगी तो जांच भी देरी से शुरू होगी। यदि इलाज देर से शुरू होता है, तो बीमारी से बचाव की संभावना कम हो जाती है। जांच के लिए कुछ टेस्ट करवा सकते हैं, जैसे कि अल्ट्रासाउंड, ब्लड टेस्ट और स्क्रीनिंग।

---विज्ञापन---

बचाव के लिए क्या कर सकते हैं?

ओवेरियन कैंसर के बारे में कहा जाता है कि इसकी रोकथाम नहीं की जा सकती है लेकिन कुछ आदतें इसके रिस्क को कम कर सकती हैं जैसे कि समय-समय पर गायनोकॉलोजिस्ट से इलाज। वेट मैनेजमेंट, हेल्दी डाइट और शारीरिक गतिविधियां करना।

ये भी पढ़ें- Covid-19 Alert: कोरोना के नए वर्जन में कौन-कौन से लक्ष्ण? देश में फिर बढ़ने लगे केस

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: May 19, 2025 11:33 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola