Dipika Kakar Liver Tumor: लिवर ट्यूमर बीमारी कितनी खतरनाक? शुरुआती संकेत और क्या है इलाज?

Dipika Kakar Liver Tumor: मशहूर टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को लिवर ट्यूमर डिटेक्ट हुआ है। इस बारे में उनके पति शोएब इब्राहिम ने जानकारी दी है। हालांकि, राहत की बात यह है कि उन्हें गैर-कैंसरयुक्त लिवर ट्यूमर है। अब उन्हें आगे के इलाज के लिए सर्जरी करवानी पड़ सकती है।

Dipika Kakar

Dipika Kakar Liver Tumor: टीवी की क्वीन दीपिका कक्कड़ हमेशा ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती रहती हैं। हालांकि, उन्हें सोशल मीडिया की जरूरत नहीं है। वह पहले से ही काफी फेमस और बेहतरीन एक्ट्रेस रही हैं। उन्होंने ससुराल सिमर का सीरियल में अहम किरदार निभाया था। दीपिका ने अपने को-एक्टर शोएब इब्राहिम से शादी के बाद एक्टिंग से दूरी बना ली है। दीपिका कक्कड़ को हाल ही में पता चला कि उन्हें लिवर ट्यूमर है। इस बारे में शोएब ने अपने वीडियो ब्लॉग के जरिए बताया है।

विज्ञापन

दीपिका ने हाल ही में सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया के पहले सीजन के जरिए पांच साल के अंतराल के बाद टेलीविजन पर वापसी की थी। कंधे की चोट के कारण उन्होंने शो से दूरी बनाई थी। अब यह खबर सुनकर उनके फैंस भी चिंतित हो गए हैं।

विज्ञापन

कैंसर नहीं है!

इन सबके बीच एक राहत की खबर है कि दीपिका को जो लिवर ट्यूमर हुआ है, वह कैंसर नहीं है। उन्हें टेनिस बॉल के साइज जितना ट्यूमर है, जो सर्जरी की मदद से निकाला जाएगा। अगर यह कैंसर होता तो स्थिति अत्यंत गंभीर होती। आइए जानते हैं दीपिका कक्कड़ को हुई लिवर ट्यूमर कितनी गंभीर बीमारी है और इसके शुरुआती संकेत और बचाव।

विज्ञापन

लिवर ट्यूमर क्या है?

लिवर ट्यूमर, जिसे लिवर में गांठ या वृद्धि भी कहा जाता है, ये दो प्रकार के हो सकते हैं- सौम्य और कैंसरयुक्त। अगर यह ट्यूमर कैंसरयुक्त है, तो इसे लिवर कैंसर कहते हैं, जो काफी गंभीर और जानलेवा हो सकता है। दीपिका को गैर-कैंसर लिवर ट्यूमर हुआ है। यह तब होता है जब लिवर की सेल्स तेजी से बढ़ने लगती हैं। कुछ लिवर ट्यूमर हल्के होते हैं और आमतौर पर खतरनाक नहीं होते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shoaib Ibrahim (@shoaib2087)

विज्ञापन

लिवर ट्यूमर के संकेत

  • पेट में दर्द और बेचैनी।
  • कमजोरी और थकान होना।
  • अचानक वजन कम होना।
  • भूख में कमी आना।
  • मितली और उल्टी।
  • पेट में सूजन होना।
  • पीलिया होना।
  • पेशाब का रंग गहरा होना।

कैसे बीमारी से बचा जाए?

नारायणा हेल्थ केयर, हावड़ा के सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर पंकज कुमार सोनार बताते हैं कि लिवर में कैंसर है या नहीं, इस बारे में पता लगाने के लिए आपको ब्लड टेस्ट करवाना होता है। अगर टेस्टिंग के बाद पुष्टि हो जाती है, तो सर्जरी के माध्यम से आपका ट्यूमर हटा दिया जाता है। अगर पेट में गांठ महसूस होती है, तो अपनी जांच जरूर करवाएं। कुछ जरूरी टेस्ट इस प्रकार हैं:

  • ब्लड टेस्ट करवाएं।
  • अल्ट्रासाउंड करवाएं।
  • एलएफटी टेस्ट करवाएं।
  • सीटी स्कैन और एमआरआई भी करवा सकते हैं।
  • बायोप्सी टेस्ट भी लिवर के स्वास्थ्य के बारे में बताएगा।

सही उपचार क्या है?

डॉक्टरों ने दीपिका को सर्जरी करवाने की सलाह दी है। यदि ट्यूमर का आकार छोटा है, तो यह सर्जरी के जरिए निकाला जा सकता है। अगर ट्यूमर कैंसर से बना है, तो रेडिएशन और कीमोथेरेपी की मदद ली जाती है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ