हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दांत कब बन जाते हैं कैंसर का कारण? जानिए एक्सपर्ट की राय

Cancer Cause: दांतों की सही देखभाल बहुत जरूरी है। अगर हम अपना ओरल हेल्थ अच्छा नहीं रखेंगे, तो इससे कैंसर होने का भी रिस्क बढ़ जाता है। इस पर ओरल हेल्थ एक्सपर्ट की क्या राय है, आइए जानते हैं।

विज्ञापन
photo credit-freepik

Cancer Cause: कैंसर एक गंभीर बीमारी है। इस बीमारी का नाम सुनने मात्र से ही लोगों में डर बैठ जाता है। दांतों के रोग भी इन दिनों काफी बढ़ गए हैं। दांतों की सेहत को लेकर एक बात सबसे ज्यादा कही जाती है कि अगर हम अपने दांतों की सही देखरेख करें, जैसे कि दांतों की सफाई, समय-समय पर जांच और सही ब्रश और पेस्ट का इस्तेमाल, तो ओरल हेल्थ बढ़िया रहती है। मगर क्या आप जानते हैं हमारे दांत भी कैंसर का कारण बन सकते हैं? हमारे दांत भी हमें कई बीमारियों के होने का संकेत देते हैं? जी हां, डॉक्टर प्रवीण कुमार हमें इस बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं इस पर वे क्या कहते हैं।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

डॉक्टर प्रवीण कुमार, जो कि मैक्स हॉस्पिटल के डेंटल डिपार्टमेंट में हैं, हेल्थ ओपीडी यूट्यूब चैनल पर पॉडकास्ट इंटरव्यू में बताते हैं कि हमारे दांत हमारे शरीर का वो हिस्सा हैं, जिसकी सबसे ज्यादा सुरक्षा करने की जरूरत होती है। वे कहते हैं, ओरल हेल्थ केवल दांतों और मसूड़ों की समस्याओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकती है। उन्होंने बताया कि कैसे हमारे दांत भी कैंसर जैसी बीमारियों का एक कारण बन सकते हैं।

ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?

विज्ञापन

दांतों और कैंसर का संबंध

डॉ. प्रवीण के अनुसार, अगर मुंह की सफाई और दांतों की देखभाल नियमित रूप से नहीं की जाती है, तो मसूड़ों में सूजन और अन्य संक्रमण हो सकते हैं। समय के साथ, यह संक्रमण पुरानी सूजन का रूप ले सकता है, जो हमारी स्किन सेल्स के डीएनए को नुकसान पहुंचाकर कैंसर का कारण बन सकता है। इससे ओरल कैंसर का रिस्क सबसे अधिक होता है। जो लोग तंबाकू, सुपारी खाते हैं और अत्यधिक शराब का सेवन करते हैं, उनके दांतों और मसूड़ों की सेहत को नुकसान पहुंचता है। ये आदतें न केवल मसूड़ों को कमजोर करती हैं, बल्कि कैंसर पैदा करने वाले बैक्टीरिया को भी जन्म देती हैं। डॉक्टर बताते हैं इन चीजों को चबाने से कई बार गालों के अंदर कट लग जाता है, जिसमें कैंसर बनने लगता है।

मुंह के कैंसर के संकेत

  1. मुंह के अंदर सफेद या लाल धब्बे होना।
  2. चबाने या बोलने में परेशानी महसूस करना।
  3. दांतों का ढीला होना।
  4. जबड़े या गले में गांठ।
  5. घाव जो लंबे समय तक न भरें।

इन बातों का रखें ख्याल

  • डेली 2 बार ब्रश करें।
  • हफ्ते में 2-3 बार फ्लॉसिंग करें।
  • हर 6 महीने में डेंटल चेक-अप जरूर करवाएं।
  • तंबाकू और शराब का सेवन बंद करना जरूरी है।
  • स्वस्थ और संतुलित आहार का सेवन करें।

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola