हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या प्रेग्नेंसी में उल्टा सोने से बच्चे को खतरा होता है? जानिए गर्भवती महिलाओं के लिए सोने की सही पोजीशन

शुरुआती महीनों में पेट के बल सोना सही माना जाता है, लेकिन जैसे-जैसे पेट बढ़ता है तो इस पोजिशन में सोना मुश्किल हो सकता है. इसलिए यह जानना जरूरी है कि प्रेग्नेंसी में सोने की सही पोजीशन क्या है.

विज्ञापन
प्रेग्नेंसी में सोने की सही पोजीशन क्या है और पेट के बल सोने से बच्चे की हेल्थ पर क्या असर हो सकता है. Image Credit- AI

Pregnancy Sleeping Position: मां बनना दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास है. 9 महीने चलने वाला ये प्रोसेस बहुत ही सेंसिटिव होता है, क्योंकि इस दौरान खाने-पीने का काफी ध्यान रखा जाता है. जरा सी गलती हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकती है और यह एहसास आपसे छीन सकती है. गर्भ में पल रहे बच्चे की सेहत को लेकर महिलाओं के मन में कई तरह के सवाल भी आते हैं. इन्हीं में से एक सवाल है कि क्या प्रेग्नेंसी में पेट के बल यानी उल्टा सोने से बच्चे को नुकसान पहुंच सकता है? क्या सोते समय शरीर का वजन बच्चे पर पड़ता है? साथ ही, किस महीने से सोने की पोजीशन बदल लेनी चाहिए और क्या पीठ के बल सोना सही माना जाता है.

इसको लेकर गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर अंबरीम का कहना है कि प्रेग्नेंट महिलाओं को अपनी और आने वाले नन्हे मेहमान की सेहत का रखना बहुत जरूरी है. शुरुआती महीनों में पेट के बल सोना सही माना जाता है, लेकिन जैसे-जैसे पेट बढ़ता है तो इस पोजिशन में सोना मुश्किल हो सकता है. वहीं, प्रेग्नेंसी के 28 सप्ताह के बाद सोने की शुरुआत करवट लेकर करना बेहतर माना जाता है. आइए विस्तार से जानते हैं कि प्रेग्नेंसी में सोने की सही पोजीशन क्या है और पेट के बल सोने से बच्चे की हेल्थ पर क्या असर हो सकता है.  

इसे भी पढ़ें- लिवर में जमा हो रही है चर्बी? डॉक्टर ने बताया किन टेस्ट से चल जाएगा तुरंत पता

विज्ञापन

क्या प्रेग्नेंसी में उल्टा सोने से बच्चे को खतरा होता है?

सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि पेट के बल सोने और पीठ के बल सोने की पोजीशन अलग-अलग होती है. पेट के बल सोने का मतलब है कि आपका पेट बिस्तर की तरफ है, जबकि पीठ के बल सोने में आपका चेहरा ऊपर और पीठ बिस्तर पर होती है. शुरुआती महीनों में पेट के बल सोना आमतौर पर नुकसानदायक नहीं माना जाता, अगर महिला को इस पोजीशन में आराम महसूस हो. इसलिए एक्सपर्ट भी 3 महीने तक आराम से सोने की सलाह देते हैं, लेकिन 4 से 9 महीने के बीच पेट के बल सोना बच्चे के लिए खतरा बन सकता है. 

प्रेग्नेंसी में किस महीने तक पेट के बल सो सकते हैं?

इस सवाल का जवाब हर महिला के लिए बिल्कुल एक जैसा नहीं होता, क्योंकि हर गर्भावस्था अलग होती है. इसको लेकर एक्सपर्ट का कहना है कि पहले तीन महीने में आप किसी भी पोजीशन में सो सकते हैं, क्योंकि इस दौरान यूट्रस छोटा होता है और पेट दबने से बच्चे को कोई परेशानी नहीं होती. 

विज्ञापन

तीसरा महीना होने पर क्या करें?

चौथे से छठे महीने में पेट का आकार बढ़ने लगता है और कई महिलाओं को पेट के बल लेटने में परेशानी महसूस होने लगती है. अगर पेट के बल सोने में परेशानी होने लगे तो करवट लेकर सोने की आदत डालना अच्छा हो सकता है. 

  • ब्लड फ्लो कम होना 
  • चक्कर आना 
  • घबराहट होना 
  • सांस फूलने की बीमारी 
  • ब्लड सप्लाई कम हो जाना 

किस पोजीशन में सोना रहेगा बेस्ट?

इस दौरान पेट काफी बढ़ जाता है और आराम से सोना मुश्किल हो सकता है. इसलिए NHS और अमेरिकन कॉलेज ऑफ ऑब्स्टेट्रिशियंस एंड गायनेकोलॉजिस्ट्स (ACOG) ने 28 हफ्ते के बाद महिलाओं को बाईं या दाईं करवट से सोने की सलाह दी है. 

विज्ञापन

प्रेग्नेंसी में बाईं करवट सोना बेहतर है या दाईं?

कई महिलाओं को सलाह दी जाती है कि वे बाईं करवट सोएं. इसका कारण यह है कि बाईं करवट पर सोने से कुछ महिलाओं में ब्लड फ्लो बेहतर हो सकता है. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि दाईं करवट सोना गलत है. NHS के अनुसार, 28 हफ्तों के बाद बाईं या दाईं, दोनों करवट लेकर सोने बेहतर हो सकता है.  इसलिए अगर बाईं करवट में कमर, कूल्हे या पेट में दर्द महसूस हो तो दाईं करवट ले सकती हैं.

क्या करवट बदलने से बच्चे को नुकसान होता है?

रात भर एक ही पोजिशन में रहना जरूरी नहीं है. अगर महिला एक करवट से दूसरी करवट पर जाती है तो इससे आमतौर पर बच्चे को नुकसान नहीं होता. गर्भ में बच्चा गर्भाशय और एमनियोटिक फ्लूइड से सैफ रहता है. वहीं, अगर करवट बदलते समय दर्द, खिंचाव, चक्कर या कुछ और महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से बात करें.

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें- Uric Acid बढ़ गया है तो इन चीजों से बना लें दूरी, वरना बढ़ सकती है परेशानी

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Source- NHS 

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola