डायबिटीज कंट्रोल से बाहर होने पर त्वचा पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, पहचानने में ना करें गलती

Uncontrolled Diabetes Symptoms: डायबिटीज के मरीजों को शरीर पर दिखने वाले कुछ लक्षणों को कभी इग्नोर नहीं करना चाहिए. ये लक्षण बताते हैं कि डायबिटीज गंभीर होने लगी है.

Diabetes gambhir hone ke lakshan
1 / 7
Diabetes gambhir hone ke lakshan

Diabetes Symptoms In Hindi: डायबिटीज एक क्रोनिक मेटाबॉलिक कंडीशन है जिसमें व्यक्ति की रोजमर्रा की जिंदगी ही नहीं प्रभावित होती बल्कि उम्रभर के लिए जीवन को खतरा भी हो जाता है. हाई ब्लड शुगर के लक्षण (High Blood Sugar Symptoms) शरीर पर एक नहीं बल्कि कई तरह से दिखते हैं. वहीं, त्वचा पर भी डायबिटीज की दिक्कत बढ़ने के निशान नजर आ सकते हैं. ऐसे में यहां जानिए डायबिटीज की दिक्कत गंभीर होने पर त्वचा कौन-कौन से संकेत देती है.

विज्ञापन

शिन स्पॉट्स

शिन स्पॉट्स 2 / 7

शिन स्पॉट्स को डायबेटिक डर्मोपैथी भी कहते हैं. इसमें त्वचा पर गोल यो ओवल शेप के धब्बे नजर आने लगते हैं. इनमें किसी तरह की खुजली या दर्द महसूस नहीं होता है.

विज्ञापन

छोटे दाने

छोटे दाने 3 / 7

डायबिटीज गंभीर होने का एक लक्षण यह भी है कि त्वचा पर छोटे-छोटे दाने निकलने लगते हैं. यह खून में फैट के जमने से होता है. ये बंप्स पीले रंग के होने लगते हैं. जब डायबिटीज कंट्रोल होने लगती है तो ये बंप्स चले जाते हैं.

त्वचा का सख्त होना

त्वचा का सख्त होना 4 / 7

डायबिटीज में त्वचा सख्त होना शुरू हो जाती है. इसमें त्वचा पर अबनॉर्मल कोलेजन जमने लगता है और स्किन का स्ट्रक्चर सख्त होन लगता है.

विज्ञापन

चोट ना भरना

चोट ना भरना 5 / 7

शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर त्वचा पर लगी चोट या घाव भरते नहीं है. ऐसा डायबिटीज में खराब ब्लड सर्कुलेशन और नर्व डैमेज के कारण होता है. यह ज्यादातर पैर की त्वचा पर होता है. अगर सही तरह से इलाज ना किया जाए तो पैर काटने तक की नौबत आ जाती है.

कुछ हिस्सों का काला दिखना

कुछ हिस्सों का काला दिखना 6 / 7

गर्दन, बगल और जननांगों के पास की त्वचा पर कालापन जमने लगता है. गर्दन पर नजर आने वाला कालापन वेलवेटी टेक्सचर का हो सकता है.

विज्ञापन

स्किन टैग्स

स्किन टैग्स7 / 7

त्वचा पर टैग्स या मस्से बनने लगते हैं. यह मस्से आंखों, गर्दन, बगलों और शरीर के अन्य हिस्सों पर नजर आ सकते हैं. ये मस्से डायबिटीज के गंभीर होने का संकेत हो सकते हैं. अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन