Do Slippers Increase Fall Risk: गर्मियों के मौसम में लोग अक्सर आराम और हल्केपन को ध्यान में रखते हुए चप्पल, फ्लैट सैंडल या पतले सोल वाले फुटवियर पहनना पसंद करते है. हालांकि, हर फुटवियर हर परिस्थिति के लिए सही नहीं होता है. इसको लेकर एक्सपर्ट प्रतीक कुमार (मैक्योर हॉस्पिटल के जनरल फिजिशियन) का कहना है कि गर्मी में गलत फुटवियर पहनने से पैरों में दर्द, संतुलन बिगड़ने और चोट का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए अच्छी क्वालिटी के जूते और सही साइज का चुनाव करना जरूरी है, खासकर तब जब लंबे समय तक चलना, यात्रा करना या बाहर अधिक समय बिताना शामिल हो. अगर आपको इस बारे में जानकारी नहीं है तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- कोबरा कैपिटल के नाम से मशहूर है भारत का ये गांव, जानिए इसके पीछे की कहानी
गर्मी में गलत जूते पहनने से क्या हो सकता है?
गर्मी में पसीने के कारण पैरों में नमी बढ़ जाती है, जिससे फुटवियर के अंदर पकड़ कम हो सकती है. अगर जूते या चप्पल का सोल फिसलन वाला हो या पैरों को पर्याप्त सपोर्ट न देता हो तो टखने मुड़ने, फिसलने या गिरने का जोखिम बढ़ सकता है. खासकर गीली सतहों, मॉल, ऑफिस या पूल के आसपास यह खतरा ज्यादा हो सकता है.
पतले और बिना सपोर्ट वाले फुटवियर पहनने के नुकसान
पतले और बिना सपोर्ट वाले फुटवियर पैरों के आर्च और एड़ी पर दबाव डाल सकते हैं. इससे एड़ी में दर्द, पैरों में सूजन, घुटनों में खिंचाव और कुछ मामलों में कमर दर्द की शिकायत भी हो सकती है. अगर व्यक्ति पहले से ऑर्थोपेडिक समस्या, फ्लैट फीट या जोड़ों के दर्द से जूझ रहा हो तो गलत फुटवियर परेशानी को और बढ़ा सकता है.
ज्यादा टाइट जूते पहनने के नुकसान
गर्मी में बहुत टाइट जूते पहनना भी नुकसानदायक हो सकता है. गर्म मौसम में शरीर की तरह पैरों में भी हल्की सूजन आ सकती है. ऐसे में ज्यादा तंग फुटवियर पहनने से छाले, स्किन में रगड़ और नाखूनों पर दबाव की समस्या हो सकती है, जिससे चलने-फिरने में दिक्कत बढ़ सकती है.
गर्मियों में किन तरह के जूते पहचान है बेहतर?
गर्मियों में ऐसे फुटवियर चुनना बेहतर होता है जो हल्के हों, पैरों को सपोर्ट दें, अंदर हवा आए और जिनका सोल अच्छी पकड़ वाला हो. अगर लंबे समय तक चलना हो या यात्रा करनी हो तो सिर्फ फैशन के बजाय आराम और ज्यादा जरूरी हो सकता है. सही फुटवियर न सिर्फ पैरों को आराम देता है, बल्कि चोट के जोखिम को कम करने में भी मदद कर सकता है. इसलिए बेहतर होगा कि आप अच्छी क्वालिटी के जूते वियर करें.
इसे भी पढ़ें- एसिडिटी हो तो एक चम्मच खा लीजिए ये हरे बीज, एक्सपर्ट ने कहा पेट को मिल जाएगी राहत
संबंधित खबरें
हाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
14 hrs agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
16 hrs agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
21 hrs agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
1 day agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
1 day agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
1 day agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
1 day agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
1 day agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
1 day agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines