Heart Blockage Remedies: दिल तक खून पहुंचाने और दिल से खून लाने वाली नसों को कोरोनरी आर्टरीज कहते हैं. जब इन आर्टरीज में चर्बी, कॉलेस्ट्रोल या अन्य पदार्थ जमा होने लगते हैं तो ये नसें संकरी होने लगती हैं और इनसे खून का प्रवाह ठीक तरह से नहीं हो पाता है. इसे ही दिल की ब्लॉकेज या हार्ट ब्लॉकेज कहते हैं. ऐसे में आर्टरीज को साफ करने के लिए कई तरह के घरेलू नुस्खे आजमाने की सलाह दी जाती है. ऐसा ही एक नुस्खा है लहसुन (Garlic) का सेवन. लेकिन, क्या लहसुन सचमुच आर्टरीज को साफ कर सकता है? इसका जवाब दे रहे हैं वेस्कुलर सर्जन डॉ. सुमित कपाड़िया. डॉक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर करके बताया है कि लहसुन हार्ट ब्लॉकेज साफ करने में प्रभावी है या नहीं.
यह भी पढ़ें – Jaspal Rana Death Reason: नींद में सोते हुए कैसे गई दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा की जान? दिल से जुड़ी यह दिक्कत बनी कारण
क्या लहसुन से साफ हो सकती है दिल की ब्लॉकेज
डॉक्टर बताते हैं कि आर्टिरी या कहें दिल की ब्लॉकेज सॉफ्ट नहीं होती बल्कि पत्थर की तरह सख्त होती है. ऐसे में लहसुन इस पत्थर को रगड़कर साफ नहीं कर सकता है. लेकिन, लहसुन पूरी तरह अप्रभावी नहीं है. डॉक्टर बताते हैं कि लहसुन आपकी रक्त वाहिनियों को रिलैक्स करता है और ब्लड प्रेशर को कम करता है. इसीलिए लहसुन को एक पाइप रिलैक्सर की तरह देखना चाहिए पाइपर क्लीनर की तरह नहीं. लेकिन, लहसुन के भरोसे अपनी दवा बंद नहीं करनी चाहिए. इसे एक हेल्पर की तरह देखें हीलर की तरह नहीं.
दिल की ब्लॉकेज के क्या लक्षण होते हैं
सीने में दर्द होना – दिल में ब्लॉकेज होने पर लक्षण धीरे-धीरे दिखने लगते हैं. एक बड़ा लक्षण है सीने में दर्द महसूस होना. सीने के अलावा बाएं कंधे, गर्दन या जबड़े में दर्द हो सकता है. मेहनत करने पर यह दर्द बढ़ता है और आराम करने पर कम होता है.
सांस लेने में दिक्कत – थोड़ा सा भी चलने पर या सीढ़ियां चढ़ने पर सांस फूलने लगती है. आराम करते हए कभी-कभी सांस लेने में दिक्कत हो सकती है. यह इस बात का संकेत है कि दिल को ठीक तरह से ऑक्सीजन नहीं मिल रहा है.
चक्कर आना – शरीर का ब्लड फ्लो बाधित होता है तो इससे अक्सर ही चक्कर आने की दिक्कत होने लगती है और बेहोशी की स्थिति भी आ सकती है.
ज्यादा पसीना आना – बिना किसी कारण के पसीना आ सकता है. यह दिल की दिक्कतों का चेतावनी संकेत हो सकता है.
दिल की ब्लॉकेज के क्या कारण होते हैं
- हाई कॉलेस्ट्रोल के कारण दिल की ब्लॉकेज हो सकती है
- हाई ब्लड प्रेशर इसके कारणों में शामिल है
- मधुमेह के चलते हार्ट ब्लॉकेज हो सकती है
- शारीरिक गतिविधि की कमी भी एक कारण है
- बहुत ज्यादा तनाव देने से दिल की दिक्कतें बढ़ती हैं
- धूम्रपान एक बड़ी वजह है
- मोटापा और खानपान खराब होने के चलते भी दिल की ब्लॉकेज हो सकती है.
यह भी पढ़ें – बच्चों में UTI की वजह बन सकती हैं टॉयलेट जाने से जुड़ी ये 5 गलतियां, पेशाब रोकना भी बन सकता है कारण
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
11 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
12 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
13 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
15 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
15 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
19 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines