Cataract Surgery: आंखों के अंदर पुतली के पीछे एक प्राकृतिक लेंस होता है जिसका काम रोशनी को रेटिना पर फोकस करना है, ताकि हम साफ देख सकें. जब यह लेंस धीरे-धीरे धुंधला होने लगता है तो उसे मोतियाबिंद (Motiyabind) या कैटेरेक्ट कहते हैं. एम्स नई दिल्ली के डॉ. राजेश सिन्हा, प्रोफेसर, कॉर्निया, लेंस एवं अपवर्तक शल्य चिकित्सा सेवाएं, आर.पी. सेंटर, बता रहे हैं कि मोतियाबिंद के क्या लक्षण होते हैं, इसकी सर्जरी कैसे होती है और सर्जरी के बाद मोतियाबिंद दोबारा हो सकता है या नहीं.
यह भी पढ़ें- दिल की धमनियों में कैसे जम जाता है प्लाक, जानिए कैसे पहचानें आर्टरी ब्लॉकेज के लक्षण, किन लोगों है ज्यादा खतरा
मोतियाबिंद के क्या लक्षण होते हैं
- धुंधला या धुंध जैसा दिखना
- तेज रोशनी में चुभन या ग्लेयर बढ़ना
- रात के समय साफ देखने में कठिनाई होना
- ऐसा महसूस होना जैसे धुंधले शीशे के पार देख रहे हों
मोतियाबिंद धीरे-धीरे और बिना दर्द के बढ़ता है. अक्सर लोगों को तबतक मोतियाबिंद का पता नहीं चलता जबतक यह उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित ना करने लगे.
मोतियाबिंद होने का मुख्य कारण क्या है?
मोतियाबिंद होने का सबसे आम कारण है बढ़ती उम्र. उम्र के साथ लेंस के प्रोटीन बदलने लगते हैं जिससे वह धुंधला हो जाता है. इसके अलावा लंबे समय तक धूप में रहना जिसमें यूवी किरणें होती हैं, डायबिटीज होना, धूम्रपान, लंबे समय तक स्टेरॉयड का उपयोग और आंख की चोट भी मोतियाबिंद का कारण हो सकते हैं.
क्या मोतियाबिंद गंभीर होता है?
डॉ. राजेश सिन्हा के अनुसार, अगर लंबे समय तक इलाज ना किया जाए तो हां, यह गंभीर होता है. यह दृष्टि को काफी कम कर सकता है. बहुत अधिक बढ़ने पर यह लेंस प्रेरित ग्लूकोमा भी पैदा कर सकता है जिससे ऑप्टिक नर्व और स्थायी दृष्टि हानि हो सकती है.
क्या बिना सर्जरी मोतियाबिंद का इलाज हो सकता है?
शुरुआती अवस्था में चश्मे से राहत मिल सकती है, लेकिन मोतियाबिंद धीरे-धीरे बढ़ता जाता है और कोई दवा या ड्रॉप इसे ठीक नहीं कर सकता है. जब दृष्टि रोजमर्रा के कामों को प्रभावित करने लगे तब सर्जरी जरूरी हो जाती है.
क्या मोतियाबिंद की सर्जरी सुरक्षित है?
मोतियाबिंद की सर्जरी दुनिया की सबसे सुरक्षित प्रक्रियाओं में से एक है. यह एक डे-केयर प्रक्रिया है जिसमें धुंधले लेंस को हटाकर उसकी जगह पर एक कृत्रिम लेंस लगाया जाता है. ज्यादातर मरीजों को कुछ ही दिनों में बेहतर दिखाई देने लगता है.
सर्जरी के बाद क्या मोतियाबिंद दोबारा हो सकता है?
मोतियाबिंद की सर्जरी में आंखों में आर्टिफिशियल लेंस लगाया जाता है. ऐसे में आर्टिफिशियल लेंस में मोतियाबिंद नहीं होता है. लेकिन, कुछ मरीजों में लेंस के पीछे की झिल्ली धुंधली हो सकती है जिसे पोस्टेरियर कैप्सुलर ओपेसिफिकेशन (PCO) कहते हैं. इसे एक आसान लेजर प्रक्रिया से कुछ ही मिनटों में ठीक किया जा सकता है.
क्या मोतियाबिंद वंशानुगत होता है?
हां, मोतियाबिंद वंशानुगत होता है और अगर परिवार में किसी को मोतियाबिंद हुआ है तो व्यक्ति को भी यह हो सकता है. इसीलिए समय-समय पर आंखों की जांच कराना जरूरी है.
यह भी पढ़ें – क्या होती है ताई ची वॉकिंग? हार्वर्ड की रिपोर्ट से जानें Tai Chi Walking सचमुच काम करती है या नहीं
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
15 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
18 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
19 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
19 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
20 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
21 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
23 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source - AIIMS
First published on:
Know More: Editorial Guidelines