Diabetes Bachho Ko Kyu Hoti Hai: एक जमाना था जब शुगर जैसी बीमारी एक उम्र के बाद हुआ करती थी और वो भी बहुत कम लोगों को, क्योंकि लाइफस्टाइल बहुत ही अच्छा था. मगर अब तो कभी भी किसी को भी यह बीमारी हो जाती है. आजकल छोटी उम्र में ही बच्चे इस बीमारी का शिकार हो रहे हैं, जिसको लेकर एमबीबीएस और एमडी डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके का कहना है कि इसकी वजह खराब लाइफस्टाइल है. इंस्टाग्राम की वीडियो में उन्होंने कहा है कि आजकल के बच्चों के रूटीन पर पेरेंट्स ध्यान नहीं दे पा रहे हैं, जिसकी वजह से स्क्रीन टाइम बढ़ जाता है. इसकी वजह से ही बच्चों में डायबिटीज के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर समय रहते बच्चों की लाइफस्टाइल पर ध्यान न दिया जाए तो 10 साल की उम्र में भी टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है.
इसे भी पढ़ें- कमजोर दिल के लक्षण क्या हैं? एक्सपर्ट ने कहा कभी भी आ सकता है हार्ट अटैक
बच्चों में डायबिटीज के शुरुआती लक्षण
- बार-बार प्यास लगना
- घाव का देर से भरना
- बार-बार पेशाब आना
- अचानक वजन घटना
- जल्दी थक जाना
- धुंधला दिखाई देना
- बहुत ज्यादा भूख लगना
- बार-बार संक्रमण होना
क्या 10 साल के बच्चों को डायबिटीज हो सकती है?
एक्सपर्ट का कहना है कि बच्चों में दो तरह की डायबिटीज देखने को मिल सकती है. पहला टाइप 1 डायबिटीज जो एक ऑटोइम्यून बीमारी है, जिसमें शरीर में इंसुलिन बनने वाला सेल्स कमजोर हो जाता है. वहीं, टाइप 2 डायबिटीज में पहले यह बीमारी युवाओं तक थी, लेकिन अब खराब लाइफस्टाइल की वजह से बच्चों में भी देखी जा रही है.
पेरेंट्स से कहां हो रही है गलती?
- हेल्दी खाना ना मिलना- बच्चों को अक्सर चिप्स, बर्गर, पिज्जा, चॉकलेट, कैंडी और कोल्ड ड्रिंक जैसी चीजें देने से परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है. इससे मोटापा बढ़ जाता है और बच्चे शुगर के मरीज हो जाते हैं.
डिजिटल का वक्त तय न होना- अगर बच्चा दिनभर मोबाइल, टीवी या वीडियो गेम में बिजी रहेगा तो खेलकूद नहीं करेगा. इससे वजन बढ़ने और मेटाबॉलिज्म इफेक्ट होने लगता है.
नींद का वक्त तय न होना- कम नींद लेने से शरीर के हार्मोन इफेक्ट हो सकते हैं, जिससे भूख बढ़ती है और वजन बढ़ने के चांस रहते हैं. - हेल्थ चेकअप न करना- अगर परिवार में डायबिटीज का इतिहास है या बच्चा अधिक वजन का है तो समय-समय पर डॉक्टर की सलाह से टेस्ट कराना जरूरी है.
इसे भी पढ़ें- डायबिटीज में नसें डैमेज होने से कैसे बचाएं? डॉक्टर से जानिए कुछ असरदार तरीके
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
19 hrs agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
21 hrs agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
1 day agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
1 day agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
1 day agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
2 days agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
2 days agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
2 days agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines