कमजोर दिल के लक्षण क्या हैं? एक्सपर्ट ने कहा कभी भी आ सकता है हार्ट अटैक

Heart Week Symptoms: कमजोर दिल के लक्षण अक्सर धीरे-धीरे सामने आते हैं, लेकिन इन्हें नजरअंदाज करना गंभीर साबित हो सकता है. अगर आपको सीने में दर्द, सूजन या धड़कन हल्की जैसे लक्षण महसूस हों तो टेस्ट जरूर कराएं. 

Heart Week Symptoms
1 / 7
दिल कमजोर होने का क्या मतलब है?

Kamjor Dil Ke Lakshan: दिल हमारे शरीर का सबसे अहम हिस्सा है, जो लगातार पूरे शरीर में खून पहुंचाने का काम करता है. लेकिन जब दिल कमजोर होने लगता है तो वह बॉडी को जरूरत के हिसाब से ब्लड नहीं मिल पाता. एमबीबीएस और एमडी डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके ने अपने एक वीडियो के माध्यम से बताया है कि इससे कई तरह की बीमारियां होने लगती हैं, क्योंकि समय रहते इलाज न मिलने पर हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर या गंभीर दिल की बीमारियां का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए दिल की कमजोरी के शुरुआती संकेतों को पहचानना बेहद जरूरी है.

विज्ञापन

दिल कमजोर होने का क्या मतलब है?

दिल कमजोर होने का क्या मतलब है? 2 / 7

कमजोर दिल का मतलब यह नहीं कि दिल काम करना बंद कर देता है, बल्कि उसकी पंपिंग कम हो जाती है. इसके पीछे हाई ब्लड प्रेशर, कोरोनरी आर्टरी डिजीज, डायबिटीज या पहले हो चुका हार्ट अटैक जैसी वजहें हो सकती हैं. इसे भी पढ़ें- नासूर कैसे बनना शुरू होता है? जानिए बिना ऑपरेशन ठीक करने का तरीका

विज्ञापन

थोड़ी-सी मेहनत में सांस फूलना

थोड़ी-सी मेहनत में सांस फूलना3 / 7

अगर सीढ़ियां चढ़ते वक्त या हल्का काम करने पर भी सांस फूलने लगे तो यह दिल की कमजोरी का संकेत हो सकता है.

सीने में दर्द या दबाव महसूस होना

सीने में दर्द या दबाव महसूस होना 4 / 7

सीने में जकड़न, जलन या दबाव महसूस होना हार्ट से जुड़ी समस्या का लक्षण हो सकता है. यह दर्द गर्दन, जबड़े, कंधे या बाएं हाथ तक भी फैल सकता है.

विज्ञापन

लगातार थकान रहना

लगातार थकान रहना 5 / 7

अगर आराम के बाद भी कमजोरी और थकान महसूस हो रही है तो यह संकेत हो सकता है कि दिल शरीर तक ऑक्सीजन और खून नहीं पहुंच पा रहा है.

पैरों और टखनों में सूजन

पैरों और टखनों में सूजन 6 / 7

दिल की पंपिंग कम होने पर शरीर में गंदी चीजें जमा होने लगती हैं, जिससे पैरों, टखनों और कभी-कभी पेट में भी सूजन आ सकती है.

विज्ञापन

कब हो सकता है हार्ट अटैक?

कब हो सकता है हार्ट अटैक? 7 / 7

अगर सीने में तेज दर्द, सांस लेने में गंभीर परेशानी, ठंडा पसीना, मतली, चक्कर या दर्द का कंधे, हाथ, गर्दन या जबड़े तक फैलना जैसे लक्षण दिखाई दें. तो यह हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है. इसे भी पढ़ें- पुरुषों को सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए? तेज दिमाग और ग्लोइंग स्किन समेत मिलते हैं कई फायदे अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन