What Should I Eat To Increase Calcium: कैल्शियम शरीर के लिए सबसे जरूरी मिनरल्स में से एक है. यह सिर्फ हड्डियों और दांतों को ही मजबूत नहीं बनाता, बल्कि मांसपेशियों, नसों और दिल के सही कामकाज के लिए भी जरूरी होता है. इसलिए शरीर में लंबे समय तक कैल्शियम की कमी रहने पर कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं. ऐसे में इसके शुरुआती लक्षणों को पहचानना और समय रहते खानपान में बदलाव करना बेहद जरूरी है. इसलिए एमबीबीएस और एमडी डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके के बताए फूड्स अपने आहार में शामिल करें, ताकि वक्त पर इसकी कमी को दूर किया जा सके.
इसे भी पढ़ें- गंदे कॉलेस्ट्रोल को कम कर सकते हैं ये 7 बीज, जमा हुआ प्लाक होने लगेगा साफ
कैल्शियम की कमी के शुरुआती लक्षण
अगर शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगे, तो ये संकेत दिखाई दे सकते हैं.
- जोड़ों में बार-बार दर्द होना
- मांसपेशियों में ऐंठन होना
- पैरों में झुनझुनी या सुन्नपन
- कमजोरी महसूस होना
- नाखूनों का कमजोर होकर टूटना
- दांतों की कमजोरी
- बालों का ज्यादा झड़ना
- दिल की धड़कन कम होना
कैल्शियम की कमी किन लोगों में ज्यादा होती है?
वैसे तो यह परेशानी हर उम्र के लोगों में नजर आती है, लेकिन ज्यादातर बढ़ती उम्र के लोगों में देखी जाती है. महिलाओं को तब होती है जब उन्हें मेनोपॉज हो जाता है. इसके अलावा, जिन लोगों के शरीर में विटामिन D की कमी होती है.
कैल्शियम की कमी पूरी करने के लिए क्या खाएं?
- दूध- दूध, दही, पनीर और छाछ कैल्शियम के सबसे अच्छा फूड माना जाता है. इन्हें रोजाना अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं और कैल्शियम की कमी को दूर करें.
- हरी पत्तेदार सब्जियां- पालक, मेथी, सरसों का साग और बथुआ जैसे साग कैल्शियम के साथ कई जरूरी पोषक तत्व देने का काम करते हैं. आप हर रोज एक बाउल खा सकते हैं.
- भुना तिल- सफेद और काले तिल कैल्शियम से भरपूर होते हैं. इन्हें लड्डू, चटनी या सलाद में मिलाकर खाया जा सकता है. बाकी आधा चम्मच रोज खाना बेस्ट रहेगा.
- रागी की रोटी- रागी कैल्शियम के लिए काफी अच्छा है. इसकी रोटी, दलिया या डोसा बनाकर आहार में शामिल किया जा सकता है. हर रोज दो रोटी खाई जा सकती है.
- बादाम- बादाम में कैल्शियम के साथ हेल्दी फैट और प्रोटीन भी होते हैं. रोजाना एक मुट्ठी भीगे हुए बादाम खाना फायदेमंद हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- कैंसर की गांठ फूटने पर क्या होता है? जानिए इसके शुरुआती लक्षण
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 hr agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
17 hrs agoनवरात्रि से पहले 15,000 की IV ड्रिप लगवा रहे हैं अहमदाबाद के Gen Z
21 hrs agoवैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला गांव जहां असाधारण लंबी उम्र जीती हैं महिलाएं
23 hrs agoक्या पोहा खाने से शुगर बढ़ सकती है? डॉक्टर ने बताया सुबह क्या न खाएं
1 day agoWorld Sight Day 2026: आंखों की रोशनी जाने के संकेतों को पहचानना है जरूरी
1 day agoथायराइड बढ़ने पर क्या खाएं? डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट से जानें
1 day agoबवासीर में देसी इलाज कराना पड़ सकता है भारी, जानिए ट्रीटमेंट कैसे होता है
1 day agoकार्डियक अरेस्ट से 1 घंटा पहले शरीर दे सकता है यह 9 संकेत
2 days agoमलेरिया होने पर क्या-क्या तकलीफ होती है? यहां जानिए मलेरिया के लक्षण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines