What Causes C Section Delivery: महिलाओं को प्रेग्नेंसी और डिलीवरी के वक्त कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. उनके शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं और डिलीवरी के वक्त दर्द का सामना करना पड़ता है. आजकल वैसे भी नॉर्मल डिलीवरी में काफी मुश्किलें आने लगी हैं और सी-सेक्शन की जरूरत पड़ने लगी है. हालांकि, इसको लेकर आचार्य मनीष जी का कहना है कि जब जानवर बिना किसी ऑपरेशन के प्राकृतिक रूप से बच्चे पैदा कर लेते हैं तो महिलाओं को डिलीवरी के लिए ऑपरेशन की जरूरत क्यों पड़ रही है? इसकी वजह कोई एक कारण नहीं, बल्कि गलत लाइफस्टाइल, खानपान और शारीरिक बनावट है. लेकिन, ऐसा सी-सेक्शन होने से रोका जा सकता है, बस आपको इन बातों पर ध्यान देना होगा.
इसे भी पढ़ें- कूल्हे की हड्डी में कैंसर के क्या लक्षण हैं? एक्सपर्ट ने बताया गंभीर रूप लेने से पहले इन 5 संकेत से करें पहचान
सी-सेक्शन क्या होता है? | Reasons for C Section Delivery
जब महिलाओं को नॉर्मल डिलीवरी में दिक्कत आती है, तब डॉक्टर ऑपरेशन के जरिए बच्चे का जन्म कराते हैं. इस पूरी प्रक्रिया को सी-सेक्शन कहा जाता है.
आखिर क्यों पड़ रही है सी-सेक्शन करने की जरूरत?
पहले सी-सेक्शन को डिलीवरी करने का आखिरी ऑप्शन माना जाता था, लेकिन अब यह नॉर्मल हो गया है. इसको लेकर मनीष आचार्य जी का कहना है कि ऐसा अक्सर शारीरिक गतिविधियों के कम होने की वजह से हो रहा है. अगर आप इससे बचना चाहती हैं तो इन बातों पर ध्यान दें.
- आयुर्वेदिक डॉक्टर बताते हैं कि आज ज्यादातर महिलाएं जंक फूड, प्रोसेस्ड खाना या बहुत ही मसालेदार खाने का सेवन कर रही हैं. ऐसा इसलिए हो रहा है, क्योंकि इससे गर्भाशय की ताकत कमजोर हो जाती है.
- शारीरिक गतिविधि की कमी होना भी एक कारण है. आजकल महिलाएं घर के काम को बहुत कम या फिर मशीन के जरिए करती हैं जैसे- पोंछा लगाना आदि. इससे शरीर डिलीवरी के लिए तैयार ही नहीं हो पाता और डिलीवरी की जरूरत पड़ती है.
- आयुर्वेद के मुताबिक डर होने की वजह से भी गर्भाशय संकुचित होता है और मन पहले से ही ऑपरेशन का डर पाल लेता है. इस मानसिक स्ट्रेस में नॉर्मल डिलीवरी नहीं हो पाती.
जानवरों में नॉर्मल डिलीवरी क्यों आसान होती है?
एक्सपर्ट का मानना है कि जानवरों में नॉर्मल डिलीवरी ही देखी जाती है, क्योंकि वे प्रकृति के अनुसार भोजन और दिनचर्या को अपनाते हैं. इससे उनकी बॉडी पूरी तरह से प्राकृतिक होती है. हालांकि, ऐसा हर इंसान के लिए संभव नहीं है और उन्हें नॉर्मल डिलीवरी में परेशानी होती है.
इसे भी पढ़ें- निल स्पर्म काउंट का इलाज क्या है? बाबा रामदेव ने बताया इलाज करने के लिए किन आयुर्वेदिक नुस्खों को अपनाना चाहिए
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
9 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
13 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
14 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
15 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines