बिना ऑपरेशन के जानवर बच्चे पैदा कर सकते हैं, लेकिन इंसान क्यों नहीं? आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया महिलाएं कहां कर रही हैं गलतियां

C Section Se Kaise Bachen: अगर आप प्रेग्नेंट हैं और बिना ऑपरेशन के डिलीवरी चाहती हैं तो आपको मनीष आचार्य जी के बताए तरीके को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाना चाहिए. इससे यकीनन आपको बहुत ही फायदा होगा.

C section

सी-सेक्शन क्या होता है? Image Credit- News24

What Causes C Section Delivery: महिलाओं को प्रेग्नेंसी और डिलीवरी के वक्त कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. उनके शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं और डिलीवरी के वक्त दर्द का सामना करना पड़ता है. आजकल वैसे भी नॉर्मल डिलीवरी में काफी मुश्किलें आने लगी हैं और सी-सेक्शन की जरूरत पड़ने लगी है. हालांकि, इसको लेकर आचार्य मनीष जी का कहना है कि जब जानवर बिना किसी ऑपरेशन के प्राकृतिक रूप से बच्चे पैदा कर लेते हैं तो महिलाओं को डिलीवरी के लिए ऑपरेशन की जरूरत क्यों पड़ रही है? इसकी वजह कोई एक कारण नहीं, बल्कि गलत लाइफस्टाइल, खानपान और शारीरिक बनावट है. लेकिन, ऐसा सी-सेक्शन होने से रोका जा सकता है, बस आपको इन बातों पर ध्यान देना होगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

सी-सेक्शन क्या होता है? | Reasons for C Section Delivery

जब महिलाओं को नॉर्मल डिलीवरी में दिक्कत आती है, तब डॉक्टर ऑपरेशन के जरिए बच्चे का जन्म कराते हैं. इस पूरी प्रक्रिया को सी-सेक्शन कहा जाता है.

आखिर क्यों पड़ रही है सी-सेक्शन करने की जरूरत?

पहले सी-सेक्शन को डिलीवरी करने का आखिरी ऑप्शन माना जाता था, लेकिन अब यह नॉर्मल हो गया है. इसको लेकर मनीष आचार्य जी का कहना है कि ऐसा अक्सर शारीरिक गतिविधियों के कम होने की वजह से हो रहा है. अगर आप इससे बचना चाहती हैं तो इन बातों पर ध्यान दें.

विज्ञापन
  • आयुर्वेदिक डॉक्टर बताते हैं कि आज ज्यादातर महिलाएं जंक फूड, प्रोसेस्ड खाना या बहुत ही मसालेदार खाने का सेवन कर रही हैं. ऐसा इसलिए हो रहा है, क्योंकि इससे गर्भाशय की ताकत कमजोर हो जाती है.
  • शारीरिक गतिविधि की कमी होना भी एक कारण है. आजकल महिलाएं घर के काम को बहुत कम या फिर मशीन के जरिए करती हैं जैसे- पोंछा लगाना आदि. इससे शरीर डिलीवरी के लिए तैयार ही नहीं हो पाता और डिलीवरी की जरूरत पड़ती है.
  • आयुर्वेद के मुताबिक डर होने की वजह से भी गर्भाशय संकुचित होता है और मन पहले से ही ऑपरेशन का डर पाल लेता है. इस मानसिक स्ट्रेस में नॉर्मल डिलीवरी नहीं हो पाती.

जानवरों में नॉर्मल डिलीवरी क्यों आसान होती है?

एक्सपर्ट का मानना है कि जानवरों में नॉर्मल डिलीवरी ही देखी जाती है, क्योंकि वे प्रकृति के अनुसार भोजन और दिनचर्या को अपनाते हैं. इससे उनकी बॉडी पूरी तरह से प्राकृतिक होती है. हालांकि, ऐसा हर इंसान के लिए संभव नहीं है और उन्हें नॉर्मल डिलीवरी में परेशानी होती है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है. 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ