Best Butter Substitutes For Health: मक्खन जिसका ज्यादातर लोग हर सुबह ब्रेकफास्ट में इस्तेमाल करते हैं। खासतौर पर गर्म-गर्म पराठे पर, दोपहर की दाल या फिर सब्जी में डाल कर कई लोग बड़े चाव से खाते हैं। अगर कोई आपसे ये कह दे कि आपको मक्खन डाइट से बिल्कुल हटा देना है, तो ये बहुत मुश्किल हो सकता है। हालांकि, जो लोग बीपी, दिल की बीमारियों से जूझ रहे हैं, उनके लिए मक्खन एक तरह से जहर बन सकता है। इसलिए अगर आप अपनी डाइट से मक्खन को नहीं हटा सकते हैं, तो आप कुछ खाने के आइटम के साथ रिप्लेस कर सकते हैं। तो चलिए जान लेते हैं इन हेल्दी ऑप्शन के बारे में..
मक्खन की जगह करें इनका इस्तेमाल
पीनट बटर
मूंगफली या पीनट बटर काफी समय से सबका फेवरेट रहा है। इसे आप मक्खन की जगह पर आसानी से यूज कर सकते हैं। इनमें हेल्दी फैट, प्रोटीन और हाई फाइबर मौजूद होते हैं और इसलिए पीनट बटर एक हेल्दी डाइट ऑप्शन आपके लिए बन सकता है।
एवोकाडो
एवोकाडो अपने क्रीमी टेक्सचर के कारण आप इसे मक्खन की जगह यूज कर सकते हैं। यह न सिर्फ टेस्ट को बढ़ाता है, बल्कि इसके गुण कोलेस्ट्रॉल में सुधार कर सकते हैं। आप इसे सलाद, टोस्ट और अंडों में मिलाकर खा सकते हैं।
Apple Sauce
सुनने में आपको थोड़ा अजीब लगेगा लेकिन मक्खन की जगह सेब भी एक हेल्दी ऑप्शन हो सकता है। यह कैलोरी और फैट में कम होता है। केक और ब्रेड जैसे आइटम्स के साथ ऑयल या मक्खन की जगह आप एप्पल सॉस का इस्तेमाल कर सकते हैं।
जैतून का तेल
मक्खन की बजाय जैतून के तेल में खाना बना सकते हैं। यह ऑयल कोलेस्ट्रोल में सुधार करने के साथ-साथ दिल की बीमारियों के खतरे को भी कम करता है और वेट लॉस करने में मददगार है।
कोकोनट ऑयल
मक्खन की जगह आप कोकोनट ऑयल भी यूज कर सकते हैं। क्योंकि नारियल तेल रिफाइंड नहीं होता है और उसमें कोकोनट का टेस्ट ज्यादा होता है। इसे आप मक्खन की जगह इस्तेमाल कर सकते हैं।
पंपकिन प्यूरी
आप मक्खन को हटाने के लिए पंपकिन प्यूरी यानी की कद्दू की प्यूरी का उपयोग कर सकते हैं। यह स्वाद में काफी टेस्टी होती है।
ये भी पढ़ें- क्या आपको भी है चाय की लत? तो कहीं ये आदत न बन जाए कैंसर की वजह
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
16 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
17 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
18 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
20 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
2 days agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines