Broccoli और फूलगोभी की कैलोरी में कितना अंतर, कौन सी सब्जी किसके लिए फायदेमंद?

Broccoli Vs Cauliflower: फूलगोभी की सब्जी तो आपने खाई होगी। सर्दियों में यह सब्जी खूब बिकती है। लेकिन इसके साथ-साथ गोभी जैसी दिखने वाली एक और सब्जी भी लोगों को खाना काफी पसंद है, इसे ब्रोकली कहते हैं। क्या ये दोनों सब्जियां एक जैसी हैं? आइए समझते हैं दोनों के बीच का अंतर और कौन सी सब्जी है ज्यादा फायदेमंद।

Broccoli Vs Cauliflower

Broccoli Vs Cauliflower: फूलगोभी और ब्रोकली, ये दोनों सब्जियां इंडियन मार्केट्स में आसानी से मिल जाती हैं। हालांकि, इन दोनों सब्जियों के दाम एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। अक्सर, लोग सोचते हैं कि ब्रोकली महंगी है और फूलगोभी सस्ती है, इसलिए ब्रोकली ज्यादा फायदेमंद होगी। मगर ऐसा नहीं है, ये दोनों सब्जियां अपने-अपने गुणों के लिए जानी जाती हैं। इन दोनों सब्जियों को खाने से अलग-अलग फायदे हैं। इसके अलावा, ये दोनों सब्जियां कुछ हद तक समान भी होती हैं। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो ये दोनों सिस्टर वेजिटेबल (Sister Vegetable) हैं। इसका मतलब होता है कि ये एक ही परिवार की सब्जियां मानी जाती हैं। आइए जानते हैं दोनों में से सेहत के लिए क्या खाना फायदेमंद होता है।

विज्ञापन

स्वाद

अगर बात टेस्ट की है तो ब्रोकली का स्वाद थोड़ा कड़वा हो सकता है। वहीं, फूलगोभी का स्वाद काफी सिंपल और थोड़ा मीठा होता है। पकने में ब्रोकली काफी समय लेती है, वहीं गोभी को बनाने में ज्यादा समय लगता है। ब्रोकली को कच्चा खाया जा सकता है, लेकिन फूलगोभी को पकाकर ही खाया जाता है।

विज्ञापन

न्यूट्रिशनल वैल्यू

ब्रोकली में कैलोरी की मात्रा फूलगोभी से ज्यादा है। ब्रोकली में 31 और फूलगोभी में 27 ग्राम कैलोरी होती है। फूलगोभी में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ब्रोकली से कम होती है। इनमें 5 ग्राम फूलगोभी और 6 ग्राम ब्रोकली का है। ब्रोकली प्रोटीन का पावरहाउस हो सकती है, क्योंकि इसमें 2.50 ग्राम प्रोटीन होता है, वहीं फूलगोभी में सिर्फ 2 ग्राम प्रोटीन होता है। यह जानकारी हम आपको डाइटिशियन प्रेरणा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बता रहे हैं। वे एक यूट्यूब चैनल चलाती हैं, जहां लोगों के साथ हेल्थ और डेली लाइफस्टाइल से जुड़ी जरूरी बातें शेयर करती रहती हैं।

विज्ञापन

इसके अलावा, डाइटिशियन बताती हैं कि ब्रोकली में विटामिन-सी की मात्रा भी गोभी से ज्यादा होती है। जिसमें ब्रोकली खाने से आपको 1 दिन के लिए पर्याप्त विटामिन-सी मिल जाता है, वहीं गोभी में विटामिन-सी की मात्रा ब्रोकली से आधी होती है।

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

विज्ञापन

तो क्या गोभी खाना फायदेमंद नहीं है?

जी नहीं, डाइटिशियन बताती हैं कि फूलगोभी खाने के अपने अनेक फायदे हैं। जैसे वेट लॉस के लिए ब्रोकली से ज्यादा फायदेमंद फूलगोभी खाना है। हार्मोनल इंबैलेंस के लिए भी फूलगोभी खानी चाहिए। इसमें फाइबर की मात्रा भी ब्रोकली की तुलना में ज्यादा होती है।

विज्ञापन

कैंसर से बचाव के लिए ब्रोकली खाएं

ब्रोकली में कॉनसंट्रेटिड एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कैंसर के मरीजों के लिए खाना फायदेमंद होता है। इस सब्जी को खाने से कैंसर की रोकथाम भी होती है। ब्रोकली खाने से दिल के रोग भी जल्दी नहीं होते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ