ब्रेस्ट के आस-पास गांठ हर बार कैंसर का संकेत नहीं, हो सकते हैं ये कारण

कई बार हमें शरीर के ऊपरी हिस्से में छोटी सी गांठ महसूस होती है और मन में डर बैठ जाता है कि कहीं ये कैंसर तो नहीं। मगर आपको बता दें कि कैंसर के और भी कई संकेत होते हैं और गांठें होना भी कई अन्य समस्याओं का लक्षण हो सकती हैं।

breast cancer lumps

शरीर के किसी हिस्से में गांठ जैसा महसूस होता है, तो हमें लगता है कि वह कैंसर है। हालांकि, जागरूक होना जरूरी है क्योंकि कई बार कैंसर के मामले में हम अनदेखी कर जाते हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि हर गांठ सिर्फ और सिर्फ कैंसर हो। जी हां, कई बार शरीर के कुछ हिस्सों में जो गांठें उभरती हैं, वह अन्य कारणों से भी बनती हैं। शायद आपने भी कभी शरीर के ऊपरी हिस्से, खासकर स्तनों में कोई छोटी सी गांठ महसूस की होगी और घबरा गईं होंगी? तो जान लीजिए, हर गांठ कैंसर नहीं है। यह बहुत आम बात है और ज्यादातर मामलों में यह अन्य कारणों से भी हो जाती है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

विज्ञापन

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, ये हर बार चिंता की बात नहीं होती, लेकिन नजरअंदाज करना भी ठीक नहीं है। इसलिए इसके कारण जरूर समझें।

विज्ञापन

कुछ कारण इस प्रकार हो सकते हैं:

कभी-कभी ये हार्मोनल बदलाव की वजह से भी बन जाती हैं, खासकर मासिक धर्म के समय।

कुछ महिलाएं प्रेगनेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान भी ऐसे बदलाव महसूस करती हैं।

विज्ञापन

कई बार ये सामान्य फैटी टिशू या सिस्ट (पानी से भरी थैली) भी हो सकती है। यह कुछ समय बाद खुद ही गायब हो जाती है।

विज्ञापन

गांठ बनने के कुछ सामान्य कारण:

डॉ. सुमित शाह, प्रोलाइफ कैंसर सेंटर और रिसर्च इंस्टीट्यूट, पुणे बताते हैं कि कैंसर का लक्षण खासतौर पर ब्रेस्ट में कैंसर हो सकता है। इसलिए, इस लक्षण को इग्नोर नहीं करना चाहिए। मगर यह भी जान लीजिए कि गांठें हर बार कैंसर नहीं होती हैं। डॉक्टर के अनुसार, 10 में से 8 मामलों में ये गांठें किसी और कारण से भी बन जाती हैं।

  • हार्मोनल इंबैलेंस।
  • अनियमित पीरियड्स।
  • मिल्क प्रोड्यूसिंग ग्लैंड्स में सूजन और संक्रमण।
  • पुरानी चोट या ब्रेस्ट में कोई झटका लगना।
  • शरीर में टॉक्सिन्स का जमाव होना।
  • शरीर में पित्त या कफ बढ़ना।

इसके अलावा, कुछ मामलों में गांठें हार्मोनल दवाओं, खानपान की खराब आदतों या बार-बार तनाव लेने से भी बन जाती हैं। इसे हम अपनी खराब जीवनशैली का जिम्मेदार भी मान सकते हैं। महिलाएं केवल सही खानपान और तनाव कम करके भी काफी राहत पा सकती हैं।

विज्ञापन

क्या करें अगर गांठ महसूस हो तो?

  • जल्दबाजी में कोई नतीजा न निकालें।
  • गुनगुने तेल से हल्के हाथों से गांठ और आस-पास की त्वचा की मालिश करें।
  • ज्यादा टाइट ब्रा न पहनें।
  • शरीर में पानी की मात्रा बैलेंस करें।
  • तनाव कम करें और नींद पर्याप्त लें।

जड़ी-बूटियों से भी मिलेगी मदद?

आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी-बूटियां हैं, जो महिला स्वास्थ्य को संतुलित करने में मदद करती हैं। इनसे अंदरूनी सूजन कम होती है और हार्मोन का बैलेंस सही रहता है।

  • अशोक की छाल महिलाओं में हार्मोनल संतुलन के लिए लाभकारी है।
  • लोधरा, फीमेल फर्टिलिटी हेल्थ को सुधारता है।
  • मजीठ खून को साफ करता है और सूजन कम करने में सहायक होता है।
  • त्रिफला से पाचन सुधरता है और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं।

विज्ञापन

कब डॉक्टर से मिलें?

गांठ आम तौर पर सामान्य हो सकती है, लेकिन कुछ लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से मिलें।

  • गांठ लगातार बढ़ने पर।
  • उसमें दर्द हो या स्किन का लाल होना।
  • निप्पल से लिक्विड निकलना।
  • त्वचा में गड्ढा या खिंचाव होना।
  • बगल में सूजन महसूस करना।

ये भी पढ़ें- गर्मियों में छींक किन बीमारियों के संकेत, डॉक्टर के इस घरेलू नुस्खे से मिलेगी राहत

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ