ब्रेस्ट कैंसर का असर कम करेगी ये एक्सरसाइज, एक्सपर्ट ने बताया सिर्फ 5 मिनट करने से मिल सकते हैं फायदे

Breast Cancer Exercise: आजकल ब्रेस्ट कैंसर बहुत बढ़ गया है. इसलिए डॉक्टर्स ख्याल रखने और एक्सरसाइज को अपनी रूटीन में शामिल करने की सलाह देते हैं. अगर आपको भी कैंसर होने का शक है तो एक्सपर्ट आरुषि बंसल की बताई एक्सरसाइज को अपने रूटीन में शामिल करें.

Breast Cancer Exercise

ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण. Image Credit- News24

विज्ञापन

Breast Cancer: ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं में होने वाले सबसे आम कैंसर है. इससे हर साल लाखों महिलाएं पीड़ित होती हैं और ना जाने कितनी महिलाएं अपनी जान से हाथ धो बैठती हैं. हालांकि, कैंसर होने का कोई सटीक कारण नहीं है, लेकिन अगर एक हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाई जाए तो परेशानी काफी हद तक कंट्रोल की जा सकती है. इसको लेकर एक्सपर्ट का कहना है कि अगर नियमित रूप से एक्सरसाइज की जाए तो शरीर को सक्रिय बनाया जा सकता है. पहले 5 से 10 मिनट तक करें और फिर धीरे-धीरे टाइम को बढ़ाकर 30 मिनट तक कर दें. 

इसे भी पढ़ें- सुबह उठते ही किन लोगों को नहीं पीना चाहिए गर्म पानी? जान लीजिए वरना हो सकती है परेशानी

विज्ञापन

ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण

  • ब्रेस्ट में गांठ होना
  • ब्रेस्ट का आकार बदलना 
  • निप्पल से खून आना
  • स्किन का सिकुड़ना
  • बगल में गांठ महसूस होना

ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम करने में एक्सरसाइज कैसे मदद करती है? 

वजन कंट्रोल करना- एक्सरसाइज करने से मोटापा और शरीर का फैट आसानी से कम हो जाएगा. वैसे भी फैट ब्रेस्ट कैंसर के बढ़े हुए जोखिम से जुड़ा माना जाता है. इसलिए नियमित एक्सरसाइज करना जरूरी है.
हार्मोन का संतुलन बनाए रखना- आप हर रोज व्यायाम करें और शरीर में एस्ट्रोजन और इंसुलिन जैसे हार्मोन के स्तर को बनाए रखें. इससे परेशानी कम होती है और खतरा भी कम हो जाता है.
इम्यून सिस्टम को मजबूत होना- जब शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है तो बहुत सारी बीमारियां दूर रहती हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि शारीरिक गतिविधि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाने में मदद करती है.
सूजन कम करना- लंबे समय तक शरीर में रहने वाली सूजन कई गंभीर बीमारियों के जोखिम को बढ़ा सकती है. नियमित एक्सरसाइज शरीर में सूजन के स्तर को कम करने में मदद कर सकती है.

कौन-सी एक्सरसाइज करना बेहतर रहेगा?

वैसे तो बहुत सारी एक्सरसाइज हैं जिन्हें अपने रूटीन में शामिल किया जा सकता है, लेकिन अगर आप हल्की या कम वक्त वाली एक्सरसाइज करना चाहते हैं तो यह लेख मददगार साबित हो सकता है जैसे-

  • रोजाना 10 मिनट चलना
  • सीढ़ियां चढ़ना हल्की स्ट्रेचिंग करना
  • योग करना
  • साइकिलिंग करना
  • डांस या एरोबिक एक्सरसाइज

इन बातों का रखें ध्यान

अगर आपको दर्द महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से बात करें. संतुलित आहार खाएं और धूम्रपान से दूर रहें.शराब जैसी चीजों से दूरी बना लें और पूरी नींद लें. अगर परिवार में ब्रेस्ट कैंसर का इतिहास हो तो नियमित स्क्रीनिंग करवाएं.  

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ