Breast Cancer: ब्रेस्ट कैंसर के 5 चेतावनी देने वाले संकेत क्या हैं? डॉक्टर ने कहा तुरंत करें पहचान

Breast Cancer Symptoms: ब्रेस्ट कैंसर होना बहुत ही आम हो गया है. इसलिए जीआई सर्जरी और लिवर ट्रांसप्लांट के प्रोफेसर डॉक्टर निहार रंजन डैश कहते हैं कि हर महिला को स्तन कैंसर की जांच कराने से पहले खुद पहचान करना आना चाहिए.  

Breast Cancer Symptoms

ब्रेस्ट कैंसर होने का आम लक्षण- Image Credit- Freepik

Stan or Breast Cancer Kaise Hota Hai: इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर बहुत ही बढ़ गया है और ज्यादा महिलाओं को स्तन कैंसर की पहचान तीसरी स्टेज में होती है. लेकिन, स्तन कैंसर का पहला और दूसरा चरण भी होता है, जिसके लक्षण पर ज्यादा लोग ध्यान नहीं देते और आखिर में अपनी जान से हाथ धो बैठते हैं. इसे लेकर एम्स में जीआई सर्जरी और लिवर ट्रांसप्लांट के प्रोफेसर डॉक्टर निहार रंजन डैश का कहना है कि अक्सर महिलाओं को कैंसर की जानकारी जांच के जरिए पता लगती है, लेकिन अगर कुछ बातों पर ध्यान दिया जाए तो स्वयं भी इसका पता आसानी से लगाया जा सकता है. अगर आपको भी ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षण नहीं पता तो यह लेख आपकी मदद कर सकता है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे होता है स्तन कैंसर?

एक्सपर्ट के अनुसार ब्रेस्ट कैंसर तब होता है जब सामान्य स्तन कोशिकाओं के डीएनए में बदलाव आते हैं. इससे सारी कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से विभाजित होने लगती हैं और बाद में जाकर ये ट्यूमर का रूप ले लेती हैं. अगर वक्त पर ध्यान ना दिया जाए तो ये बीमारी जानलेवा साबित हो सकती है. 

ब्रेस्ट कैंसर के 5 लक्षण

स्तन और निप्पल का लाल होना- अगर आपके निपल्स लाल हो रहे हैं तो ये स्तन कैंसर का शुरुआती लक्षण हो सकता है. लाल होने के साथ पपड़ी पड़ रही है या जलन भी महसूस होने लगी है तो आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत है.
निप्पल से पानी निकलना- कई बार निपल्स से साफ, भूरा, पीला या खून पानी निकल रहा है तो आपको सोचने की जरूरत है. ये बदलाव कैंसर के शुरूआती दौर में होता है और स्तन के निपल्स को भी बदल देता है.
रंग और शेप में बदलाव होना- स्तन के शेप का अंदाजा ह महिला को होता है. अगर आपको लग रहा है कि स्तन का रंग, आकार या बनावट में बदलाव आया है तो ये कैंसर की चेतावनी हो सकती है. आपको डॉक्टर के पास जरूर जाना चाहिए.
स्तन में गड्ढे पड़ना- कैंसर का ये शुरुआती संकेत है. अगर आपके स्तन की स्किन में गड्ढे पड़ रहे हैं या लगातार गड्ढों का रहना चिंता का विषय हो सकता है. आपको दर्द है या ये महसूस हो रहा है कि ये कुछ नया है जो ठीक नहीं हो रहा है तो आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए. 
स्तन या बगल में दर्द या गांठ- स्तन के पास या बगल में गांठ का महसूस होना भी कैंसर होने का लक्षण है. हालांकि, आपको टेस्ट के बाद ही सही मायने में पता चलेगा, क्योंकि कई बार गांठ हो जाती है.   

विज्ञापन

घर पर ब्रेस्ट कैंसर कैसे चेक करें?

ब्रेस्ट कैंसर को घर पर चेक करने के लिए एक हाथ को सिर के पीछे रखें और दूसरे हाथ से विपरीत ब्रेस्ट को गोल-गोल घुमाते हुए धीरे-धीरे दबाएं. इस दौरान ब्रेस्ट के ऊपरी या निचले हिस्से में गांठ की जांच करें. अगर कोई गांठ महसूस हो रही है या कठोर हिस्सा महसूस हो रहा है तो डॉक्टर से एक बार बात करें.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ