कॉपर टी लगवाने के बाद कितने दिनों तक ब्लीडिंग होती है? डॉक्टर ने बताया Copper T लगाने के बाद खून आना नॉर्मल है या नहीं

Copper IUD: कॉपर आईयूडी या कॉपर टी (Copper T) लगवाने के बाद बहुत सी महिलाएं कहती हैं कि उन्हें जरूरत से ज्यादा ब्लीडिंग होती है या लगातार खून बहने लगता है जिसका मतलब है कि उन्हें कॉपर टी सूट नहीं कर रही है. जानिए इसपर डॉक्टर का क्या कहना है.

Copper T

क्या कॉपर से ब्लीडिंग होती है?

Copper T Copper IUD: कॉपर टी IUD एक इंट्रायूटरिन डिवाइस है जो टी शेप की होती है. इसपर कॉपर यानी तांबे की तार लगी होती है जो स्पर्म को अंडे तक जाने से रोकती है. कॉपर टी लगवाने पर महिलाएं 3 साल, 5 साल या 10 साल तक प्रेग्नेंसी को रोक सकती हैं. इसी बारे में बताते हुए इंफर्टिलिटी स्पेशलिस्ट ओबेस्टेट्रिशियन और गाइनोकोलॉजिस्ट डॉ. सुप्रिया पुराणिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. डॉ. सुप्रिया पुराणिक ने बताया कि कॉपर टी को लेकर बहुत से मिथक हैं जिन्हें सुनकर अक्सर ही महिलाएं कॉपर टी लगाने से डरने लगती हैं. लेकिन, अनचाहे गर्भधारण (Unwanted Pregnancy) से बचने के लिए कॉपर टी लगवाना बेहद फायदेमंद होता है.

विज्ञापन

क्या कॉपर टी लगवाने के बाद हैवी ब्लीडिंग होती है?

कॉपर टी लगवाने के बाद कुछ दिन खून निकल सकता है या खून के धब्बे नजर आ सकते हैं. लेकिन, ज्यादा दिनों तक खून नहीं निकलता है. डॉक्टर बताती हैं कि अगर आपको पहले से ही हैवी ब्लीडिंग (Heavy Bleeding) हो रही है या पीरियड्स में हैवी ब्लड फ्लो और दर्द रहता है तो आपको कॉपर टी लगावानी ही नहीं चाहिए. कई महिलाओं को पहले से ही हैवी ब्लड फ्लो की दिक्कत होती है और उन्हें लगता है कि कॉपर टी उन्हें सूट नहीं कर रही है. हालांकि, कॉपर टी लगवाने की बाद पीरियड ब्लड फ्लो बहुत ज्यादा होने जैसी दिक्कत 5 प्रतिशत महिलाओं को ही होती है.

विज्ञापन

कॉपर टी गर्भाशय में खो जाती है?

विज्ञापन

कॉपर टी गर्भाशय या पेट में कहीं गुम नहीं होती है. अगर आप सही डॉक्टर से सही समय पर कॉपर टी लगवाते हैं तो यह अपनी जगह से नहीं हिलती है.

क्या कॉपर टी लगवाने के बाद भी प्रेग्नेंट हो सकते हैं?

विज्ञापन

कॉपर टी गर्भ निरोधक डिवाइस (Contraceptive Device) है. लेकिन, कॉपर टी लगवाने के बाद प्रेग्नेंसी होने की संभावना सिर्फ 1% होती है. कॉपर टी का सक्सेस रेट 99% है यानी कॉपर टी लगवाने के बाद गर्भधारण नहीं होता है.

कॉपर टी लगवाने के बाद प्रेग्नेंट हो गए तो क्या होगा?

विज्ञापन

डॉक्टर का कहना है कि कॉपर टी लगवाने के बाद प्रेग्नेंट होने की संभावना 1% होती है. लेकिन, अगर कोई महिला कॉपर टी लगवाने के बाद भी प्रेग्नेंट हो जाती है तो प्रेग्नेंसी की शुरुआत में ही डिटेक्ट होने के बाद कॉपर टी को हटा दिया जाता है और टेबेलट लेकर प्रेग्नेंसी अबोर्ट कर सकते हैं यानी बच्चा गिरा सकते हैं. लेकिन, यह आम बात नहीं है और आमतौर पर ऐसा नहीं होता है.

क्या पार्टनर को सेक्स के दौरान कॉपर टी महसूस होती है?

विज्ञापन

लोगों का अक्सर ही यह सवाल होता है कि क्या कॉपर टी लगवाने के बाद सेक्स (Sex) के दौरान पार्टनर को यह महसूस हो सकता है कि अंदर कॉपर टी है या फिर क्या पार्टनर को कॉपर टी चुभ सकती है. इसपर डॉक्टर का जवाब है कि ऐसा नहीं होता है. कॉपर टी गर्भाशय में अंदर होती है और अपनी सही जगह पर लगी होती है और इसीलिए महसूस नहीं होती. हां, अगर कॉपर टी अगर अपनी जगह से खिसक जाती है तो पार्टनर को महसूस हो सकती है लेकिन सही तरह से लगाई गई कॉपर टी सेक्स के दौरान पार्टनर को महसूस नहीं होती है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ