Cancer Cause: कैंसर के कई प्रकार हैं जैसे स्तन कैंसर, लंग कैंसर आदि। यह रोग एक चुनौतीपूर्ण बीमारी है, जिसमें जान का जोखिम होता है। ब्रेस्ट कैंसर भी कैंसर का एक ऐसा प्रकार है, जिसके मामले दुनियाभर में बढ़ रहे हैं। कैंसर को लेकर दुनियाभर के हेल्थ डिपार्टमेंट्स में अध्ययन चलते रहते हैं। हाल ही में हुई एक रिसर्च में पाया गया है कि कुछ कैंसर के प्रकार ऐसे होते हैं, जो पहले उपचार में ठीक होने के बाद कुछ सालों में एकबार फिर से एक्टिव हो सकते हैं। मुख्यत: ब्रेस्ट कैंसर के रोगियों में ऐसा ज्यादा होता है। आइए जानते हैं इस रिसर्च के बारे में सब कुछ।
कहां हुई है यह रिसर्च?
यह रिसर्च ब्रेस्ट कैंसर पर की गई थी, जो यूनाइटेड स्टेट्स के मिशिगन विश्वविद्यालय में डॉक्टर गैरी ल्यूकर के नेतृत्व में की गई थी। उन्होंने अपनी रिसर्च में इस बात पर प्रकाश डाला है कि ब्रेस्ट कैंसर के कुछ प्रकार जिनका पहले उपचार हो चुका है, वह कुछ सालों बाद फिर से सक्रिय हो सकता है। इससे बीमारी फिर से उभर सकती है, खासतौर पर उन मरीजों में जो एस्ट्रोजन रिसेप्टर-पॉजिटिव वाले ब्रेस्ट कैंसर के पेशेंट्स थे।
ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर
क्या कहती है स्टडी?
रिसर्च के अनुसार, डॉक्टर गैरी ल्यूकर का मानना है कि कैंसर के इलाज के समय लोगों को अधिकांश तौर पर यही लगता है कि रोगमुक्त हो गए हैं लेकिन ब्रेस्ट कैंसर के इस प्रकार में जो एस्ट्रोजन रिसेप्टर-पॉजिटिव के मरीज होते हैं, उनके बोन मैरो में भी कैंसर सेल्स पहुंच जाते हैं। ये कैंसर सेल्स इलाज होने के बाद भी मौजूद रहते हैं, जिससे बीमारी कुछ सालों बाद फिर से पनपने लगती है।
Photo Credit- Freepik
GIV क्या है?
रिसर्च में GIV या गिरडिन नामक एक प्रमुख प्रोटीन की भी पहचान की गई है, जो कैंसर सेल्स को जीवित रखने में मदद करता है।
कैंसर से बचाव के तरीके
हालांकि, रिसर्च को अभी पूरी तरह सही नहीं माना जा रहा है। इस पर और अध्ययनों की जरूरत है लेकिन कुछ बातों का पालन किया जाना चाहिए, ताकि हम कैंसर जैसे रोग से बच सकें। इसके लिए आपको अच्छे और स्वस्थ आहार का सेवन करना चाहिए। साबुत अनाज, हरी सब्जियां और एंटीऑक्सिडेंट्स का सेवन करें। धूम्रपान और शराब के सेवन से बचें। धूप के संपर्क में सीधे तौर पर न आएं। इसके लिए चेहरे और स्किन पर सन प्रोटेक्शन का यूज करें। धूप में काला चश्मा पहनें। फिजिकल रिलेशन बनाते समय भी सावधानी बरतें।
ये भी पढ़ें- स्वामी रामदेव ने बताए इस सब्जी के फायदे
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
स्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
16 hrs ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
16 hrs agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
21 hrs agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
1 day agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
1 day agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
1 day agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
1 day agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines