हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Cancer Causes: जिम में वजन उठाने पर निकला कैंसर, सोचा था-मसल्स खिंची हैं

Cancer Causes: कैंसर की बीमारी ऐसी है जिसके बारे में समय से जानना बहुत जरूरी होता है क्योंकि यह एक जानलेवा रोग है। इसके लक्षण कई बार देरी से समझ में आते हैं क्योंकि कैंसर के कुछ संकेत ऐसे हैं, जो कि सामान्य और अन्य बीमारियों से भी मेल खाते हैं। जिम जाने वाली इस महिला को मसल क्रैंप होने पर पता चला कि उसे कैंसर है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

विज्ञापन
Cancer Causes

Cancer Causes: कैंसर जैसी बीमारियों के बारे में जितना जल्दी पता लगाया जाए, उतना ही फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इस बीमारी से बचाव के लिए सबसे पहले आपको इसके लक्षणों को पहचानना होता है। जितनी जल्दी हम लक्षणों से रूबरू होंगे, उतनी ही जल्दी हम उसका निदान और उपचार करवा सकेंगे। जिम जाने से किसी को कैंसर हो सकता है, क्या ऐसा कभी सुना है? हाल ही में, एक महिला जो नियमित रूप से जिम में वजन उठाती थी, ने एक गंभीर समस्या का सामना किया। दरअसल, वजन उठाते वक्त, उसकी मसल्स में खिंचाव और दर्द महसूस होता था। शुरू में तो उन्हें यह सामान्य खिंचाव लगा लेकिन दर्द लगातार बढ़ने पर जब वह डॉक्टर के पास गई तो उसे पता चला कि वह कैंसर से पीड़ित है।

ये भी पढ़ें- रोज खाएं 1 कटोरी दही, नहीं होगा कैंसर

क्या है पूरा मामला?

इंग्लैंड के हर्टफोर्डशायर के पॉटर्स बार की 42 वर्षीय महिला जिसका नाम लूसी है। उसने द सन को बताया कि वह प्रतिदिन जिम जाती है और व्यायाम करती है। एक दिन उन्हें अचानक सीने में दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें लगा कि यह सिर्फ एक मसल क्रैंप की प्रॉब्लम है। उन्होंने जब अस्पताल में जांच करवाई, तो पता चला कि लूसी को ब्रेस्ट कैंसर है। दरअसल, पहले उन्होंने कुछ दिनों तक आराम किया था, ताकि दर्द कम हो सके, लेकिन उसके बाद उन्हें कुछ और भी संकेत महसूस हुए जो असामान्य थे, फिर वे चिकित्सक के पास गई, जहां कैंसर का खुलासा हुआ।

विज्ञापन

हेल्दी रहने के बाद भी कैसंर!

लूसी जिम जाती थी, हेल्दी डाइट फॉलो करती थी, अच्छी लाइफस्टाइल में रहती थी और शराब भी बहुत कम पिया करती थी फिर भी उन्हें कैंसर हो गया। लेकिन एक दिन अचानक उन्हें टीवी देखते हुए सीने में दर्द उठा और उन्हें लगा कि यह मसल क्रैंप वाला दर्द नहीं है। लूसी को स्टेज-2 का कैंसर था। फिलहाल, उनकी कीमोथेरेपी चल रही है।

Breast Cancer के मुख्य लक्षण

ब्रेस्ट में गांठ या त्वचा का मोटा होना।
स्तनों के आकार या आकृति में बदलाव दिखना।
निप्पल से कुछ लिक्विड निकलना।
ब्रेस्ट स्किन गड्ढे पड़ना।
निप्पल पर या उसके आस-पास दाने निकलना।
स्तन की त्वचा का लाल होना।
ब्रेस्ट से खून निकलना।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Baba Ramdev Health Tips: डाइट में बदलाव क्यों जरूरी?

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola