---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Breast Cancer के सबसे बड़े संकेत और कारण क्या? क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट

Breast Cancer Causes And Symptoms: हर साल ब्रेस्ट कैंसर से कई महिलाएं अपनी जान गंवा देती हैं। कैंसर के इस प्रकार के होने के पीछे क्या कारण है, जानिए डॉक्टर से।

---विज्ञापन---

Breast Cancer Causes And Symptoms: कैंसर से हर साल कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर काफी कॉमन है। इसके लक्षणों को समय रहते समझना जरूरी है ताकि इलाज जल्दी शुरू किया जा सके। डॉक्टर बिस्वरूप रॉय चौधरी बताते हैं कि कैंसर के रोगों के होने के कई कारण हैं जिसमें ब्रेस्ट कैंसर का एक कारण पेट स्कैन टेस्टिंग भी है, लेकिन क्यों? आइए जानते हैं इस बारे में।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

डॉक्टर बिस्वरूप रॉय चौधरी, जो कि लाइफस्टाइल डिजीज के एक्सपर्ट हैं, बताते हैं कि ब्रेस्ट कैंसर के होने का सबसे जरूरी और एक बड़ा कारण उसका डायग्नोसिस करना भी है। डायग्नोसिस, रेडियोथेरेपी या फिर पेट स्कैन भी है। क्योंकि इससे जो रेडिएशन बाहर निकलते हैं, वह कैंसर के सेल्स को बना सकते हैं। ब्रेस्ट कैंसर में महिलाओं के स्तनों की नसें डैमेज होती हैं। डॉक्टर उदाहरण के तौर पर बताते हैं कि कई बार रेडियोथेरेपी के बाद उस शख्स को गर्भवती महिलाओं से दूर रहने की सलाह दी जाती है क्योंकि उस थेरेपी के रेडिएशन से उसे भी कैंसर हो सकता है। इसका मतलब है कि डायग्नोसिस भी एक खतरनाक प्रक्रिया है। इसके अलावा, मैमोग्राम और अल्ट्रासाउंड भी बार-बार करवाना सही नहीं होता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Vitamin-D की कमी के ये हैं 7 नए संकेत

---विज्ञापन---

ब्रेस्ट कैंसर के कुछ अन्य कारण

  • शराब का सेवन करना।
  • धूम्रपान।
  • मोटापा।
  • हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी।
  • जेनेटिक्स।

ब्रेस्ट कैंसर के संकेत

  • 1. स्तन में गांठ महसूस करना।
  • 2.ब्रेस्ट निप्पल्स के आकार में बदलाव।
  • 3.ब्रेस्ट की त्वचा में बदलाव।
  • 4.स्तनों से लिक्विड लीकेज होना।
  • 5.दर्द महसूस करना और सूजन।

पेट स्कैन क्या है?

पेट स्कैन एक मेडिकल प्रॉब्लम है, जिसकी मदद से शरीर के विभिन्न अंगों की जांच होती है। इसमें इमेजिंग टेक्निक का इस्तेमाल किया जाता है। यह इंसान के मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करता है। पेट स्कैन के लिए रेडियोएक्टिव मैटेरियल का उपयोग किया जाता है, जिससे शरीर को कई प्रकार के नुकसान होता है। डॉक्टर बिस्वरूप रॉय चौधरी कहते हैं कि पेट स्कैन भी ब्रेस्ट कैंसर का एक कारण है।

ये भी पढ़ें- शाकाहारियों को Vitamin B-12 की सबसे ज्यादा कमी!

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Feb 10, 2025 09:19 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola