Disadvantages Of Eating Bread Jam: बच्चे को रोज खिलाते हैं ब्रेड-जैम? तो हो जाएं सावधान! होंगे ये 4 गंभीर नुकसान
Edited By Pooja Attri

Disadvantages Of Bread Jam
Edited By Pooja Attri

Disadvantages Of Bread Jam
Disadvantages of feeding bread jam to Kids: बच्चे हमेशा खाना खाने में आनाकानी करते रहते हैं जिसकी वजह से मा-बाप उनको ऐसी चीजों की खोज करते हैं जो बच्चे आसानी से पट भरकर खा लें। ऐसे में कई पेरेन्ट्स दौड़भाग भरी लाइफ और कम समय की वजह से बच्चों को जल्दी-जल्दी में जैम ब्रेड खिला देते हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप बच्चों को लगातार ब्रेड जैम खिलाते हैं तो इससे बच्चे कई बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। जैम फलों को उबालकर तैयार किया जाता है जिसकी वजह से इसमें मौजूद पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। इसके अलावा जैम में ज्यादा मात्रा में चीनी भी मौजूद होती है जोकि बच्चे को कई बीमारियों का शिकार बना सकती हैं।
ऐसे में आज हम आपको बच्चों को जैम ब्रेड खिलाने के नुकसान बताने जा रहे हैं। इसके लगातार सेवन से बच्चों को पेट से जुड़ी समस्याएं और वजन बढ़ने की परेशानी हो सकती है, तो चलिए जानते हैं बच्चों को ब्रेड जैम खिलाने के नुकसान-
अगर बच्चों को ज्यादा मात्रा में ब्रेड जैम खिलाया जाता है तो इससे उनके शरीर में अनहेल्दी फैट तेजी से बढ़ने लगता है जिससे वो धीरे-धीरे मोटापे के शिकार होने लगते हैं। जैम में शुगर अधिक मात्रा में मौजूद होती है। इसी वजह से जैम खाने से बच्चे मोटे होने लगते हैं।
अगर बच्चे लगातार ब्रैड जैम का सेवन करते हैं तो इससे बच्चों को पेट से जुड़ी समस्याएं होने लग जाती हैं। ब्रैड मैदा से बना होता है, जोकि बच्चों के पेट में कब्ज की समस्या को पैदा करता है। वहीं जैम में अधिक मात्रा में शुगर होने की वजह से भी ये पेट खराब होने लगता है।
जैम को बहुत अधिक शुगर डालकर बनाया जाता है। रोजाना ज्यादा मात्रा में चीनी के सेवन से आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। अधिक शुगर के सेवन से आपको डीयबीटिज होने का खतरा और दिल जुड़ी परेशानियां भी हो सकती हैं।
अभी पढ़ें – Healthy Snack: डायबिटीज पेशेंट के लिए रामबाण औषधि है बेक्ड मसाला काजू, ये रही बनाने की विधि
लगातार डजैम खाने से बच्चों के शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। जिसकी वजह से उनकी इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। वैसे, तो जैम को कई फलों की मदद से बनाया जाता है। लेकिन इसको बनाने में बहुत ज्यादा पानी के साथ फलों को बहुत देर तक उबाला जाता है। जिसकी वजह से इसके पोषक तत्व कम हो जाते हैं।
अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: