Winter Health Care: कमर दर्द को छूमंतर कर देगा 1 सोंठ का लंड्डू, इस विधि से बनाकर खाएं

Sonth ke Laddu

Sonth ke Laddu

How To Make Sonth ke Laddu: सर्दियों की शुरूआत हो चुकी है। इस मौसम में ज्यादातर लोग सर्दी, खांसी या जुखाम की चपेट में आसानी से आ जाते हैं क्योंकि मौसम में बदलाव होते ही आपकी इम्यूनिटी कमजोर होने लग जाती है। ऐसे में आपको सेहतमंद रहने के लिए ऐसी चीजों का सेवन करने की आवश्यकता होती है जिनकी तासीर गर्म होती है जोकि आपके शरीर को अंदर से गर्म रख सके।

इसलिए आज हम आपके लिए सोंठ के लड्डू बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। सोंट की तासीर गर्म होती है इसलिए सोंठ के लड्डू खाने से आपका शरीर अंदर से गर्म रहता है जिससे आप बीमारियों से बचे रहते हैं। साथ ही इससे आपकी इम्यूनिटी और शरीर मजबूत होती है। ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बनाने में भी आसान होते हैं, तो चलिए जानते हैं सोंठ के लड्डू (How To Make Sonth ke Laddu) बनाने की विधि-

सोंठ के लड्डू बनाने की आवश्यक सामग्री-

  • 25 ग्राम सोंठ पाउडर
  • 250 ग्राम गुड़
  • 125 ग्राम देसी घी
  • 35 ग्राम बादाम
  • 50 ग्राम गोंद
  • 12 पिस्ते कतरे हुए
  • 1 कप सूखा नारियल कद्दूकस किया हुआ
  • 3/4 कप गेहूं का आटा

अभी पढ़ें – Morning Healthy Habits: दिन की शुरूआत करें इन 5 अच्छी आदतों के साथ, हमेशा बने रहेंगे स्वस्थ

सोंठ के लड्डू कैसे बनाएं? (How To Make Sonth ke Laddu)

  • सोंठ के लड्डू बनाने के लिए आप गोंद को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें।
  • फिर आप पिस्ते को बारीक-बारीक काटकर रख लें।
  • इसके बाद आप बादाम को मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें।
  • फिर आप एक कढ़ाई में देसी घी डालकर गर्म कर लें।
  • इसके बाद आप इसमें गोंद के टुकड़े डालकर फूलने तक भूनें और एक बर्तन में निकाल लें।
  • फिर आप बाकी के बचे हुए घी में आटा डालकर चलाते हुए हल्का गोल्डन ब्राउन कर लें।
  • इसके बाद इस भुने आटे को आप एक सूखी प्लेट में निकालकर रख लें।
  • फिर आप कढ़ाई में घी डालकर गर्म करने के लिए रखें।
  • इसके बाद आप इसमें सोंठ पाउडर डालें और करीब 1 से डेढ़ मिनट तक भून लें।
  • फिर आप भुनी हुई सोंठ को आटे वाली थाली में निकाल लें।
  • इसके बाद जब गोंद ठंडी हो जाए तो आप इसको हाथ से दबा कर चूरा कर लें।
  • फिर आप एक कढ़ाई में गुड़ के टुकड़े डालें और धीमी आंच पर पिघलाएं और गैस बंद कर दें।
  • इसके बाद आप इसमें आटा, सोंठ, गोंद, बादाम पाउडर, नारियल और पिस्ते डालें।
  • फिर आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर थोड़ी देर ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
  • इसके बाद आप इसके मीडियम साइज के लड्डू बनाकर तैयार कर लें।
  • अब आपके स्वादिष्ट सोंठ के लड्डू बनकर तैयार हो चुके हैं।

अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ