हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Brain tumor Awareness Week 2026: ब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और कब पड़ती है सर्जरी की जरूरत

Headache In Brain Tumor: एम्स के न्यूरोसर्जरी डिपार्टमेंट और गामा नाइफ सेंटर के हेड डॉ. प्रोफेसर सरत चंद्र ने ब्रेन ट्यूमर के चेतावनी संकेतों के बारे में बताया है. ब्रेन ट्यूमर क्या है, इसमें सिर का दर्द कैसा होता है और कौन से लक्षण नजर आते हैं, जानिए यहां.

विज्ञापन
ब्रेन कैंसर कैसे चेक किया जाता है? Image Credits - AI

Brain Tumor Symptoms: हर साल अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में अंतर्राष्ट्रीय मस्तिष्क ट्यूमर जागरूकता सप्ताह (International Brain Tumour Awareness Week) मनाया जाता है. इस साल शनिवार, 24 अक्टूबर से शनिवार, 31 अक्टूबर तक अंतर्राष्ट्रीय मस्तिष्क ट्यूमर जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है. इस सप्ताह को मनाने का मकसद ब्रेन ट्यूमर के प्रति लोगों को जागरूक करना और इसके खतरों, लक्षणों और इलाज के बारे में बताना है. ऐसे में AIIMS के न्यूरोसर्जरी डिपार्टमेंट और गामा नाइफ सेंटर के हेड डॉ. प्रोफेसर सरत चंद्र बता रहे हैं ब्रेन ट्यूमर क्या है, इसमें सिर का दर्द (Headache) कैसा होता है और अन्य कौन से लक्षण हैं जिन्हें समय रहते पहचानना जरूरी है.

यह भी पढ़ें- अंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें, समय रहते कराएं Ovarian Cancer की जांच

क्या होता है ब्रेन ट्यूमर | What Is Brain Tumor

ब्रेन ट्यूमर का मतलब है दिमाग में होने वाली ग्रोथ जो बढ़ती जाती है. इसकी वजह से मस्तिष्क में प्रेशर बढ़ता रहता है जिससे मरीज में इसके लक्षण महसूस होने लगते हैं. हर एक ब्रेन ट्यूमर कैंसर नहीं होता है बल्कि ब्रेन ट्यूमर कई तरह के हो सकते हैं. WHO की क्लासिफिकेशन की लिस्ट देखें तो 600 से ज्यादा तरह के ब्रेन ट्यूमर होते हैं. यह ब्रेन ट्यूमर पर निर्भर करता है कि उसकी ग्रेडिंग क्या है जिसकी वजह से जाना जा सकता है कि यह कैंसरस टाइप का है या नहीं.

विज्ञापन

क्या हर ब्रेन ट्यूमर में सर्जरी की जरूरत होती है (Brain Tumor Surgery)

हर ब्रेन ट्यूमर में सर्जरी की जरूरत नहीं होती है. बहुत से ब्रेन ट्यूमर बिना कैंसर वाले होते हैं या बहुत से ऐसे हैं जो बहुत धीरे से बढ़ते हैं या बढ़ते ही नहीं हैं. ऐसे में बहुत से ब्रेन ट्यूमर को बिना ऑपरेशन सिर्फ गामा नाइफ देकर ठीक कर सकते हैं. छोटे ट्यूमर के लिए भी गामा नाइफ दिया जाता है.

विज्ञापन

ब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिर का दर्द (Headache In Brain Tumor)

ब्रेन ट्यूमर का सबसे आम लक्षण है सिर का दर्द. इसे सुनकर अक्सर लोग चिंता में पड़ जाते हैं कि उन्हें तो हर समय सिरदर्द होता है, तो क्या इसका मतलब यह है कि ब्रेन ट्यूमर हो गया है. इसपर डॉक्टर जवाब देते हुए बताते हैं कि सिर का दर्द एक आम लक्षण है जो किसी को भी नजर आ सकता है. लेकिन, ब्रेन ट्यूमर के सिर का दर्द अलग किस्म का होता है. यह सिरदर्द प्रोग्रेसिव होता है यानी बढ़ता जाता है. यह हर रोज धीरे-धीरे बढ़ता है.

विज्ञापन

यह सिरदर्द सुबह के समय जैसे 4 बजे या उससे भी पहले 3 बजे हो सकता है जिसकी वजह से मरीज की नींद खुल जाती है. मरीज इस सिरदर्द में उल्टी भी करता है. इस उल्टी को प्रोजेक्टाइल वॉमिटिंग कहते हैं, यानी यह उल्टी बहुत दूर जाकर गिरती है, किसी झरने की तरह दूर जाकर गिरती है.

इन 2 चीजों से ही ब्रेन ट्यूमर के सिरदर्द को पहचाना जा सकता है. सिरदर्द और उल्टी होने के समय आंखों में धुंधलापन भी आ सकता है और देखने में दिक्कत होती है.

विज्ञापन

ब्रेन ट्यूमर के और क्या लक्षण हैं (Brain Tumor Symptoms)

सिरदर्द, उल्टी और आंखों में धुंधलेपन के अलावा ब्रेन ट्यूमर में दौरा भी पड़ सकता है. 30 साल की उम्र के बाद किसी को भी पहली बार दौरा पड़ा है तो उन्हें एमआरआई जरूर कराना चाहिए. MRI से ब्रेन ट्यूमर पकड़ में आ जाता है.

विज्ञापन

ब्रेन ट्यूमर की जांच और इलाज कैसे होता है (Brain Tumor Treatment)

ब्रेन ट्यूमर की जांच में MRI बेहद प्रभावी है. ब्रेन ट्यूमर के इलाज की बात करें तो बहुत से ऐसे ब्रेन ट्यूमर हैं जिनकी सर्जरी करनी पड़ती है. ऐसे में तकनीकी विकास के चलते दिमाग के उन हिस्सों की भी सर्जरी संभव हो पाई है जो पहले नहीं होती थी. रोबोटिक टेक्नीक्स से भी ट्यूमर तक पहुंचा जा सकता है. इमेजिंग तकनीकों से भी ब्रेन ट्यूमर के इलाज में मदद मिलती है. इसके अलावा, गामा नाइफ टेक्नीक है जिससे दिमाग को खोले बिना 3 से 4 घंटों में इलाज किया जा सकता है. छोटे ट्यूमर में यह कारगर तकनीक साबित होती है. कैंसर के मरीजों को कीमोथेरैपी और रेडियोथेरैपी भी दी जा सकती है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें – मुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं, डॉक्टर ने बताए चेतावनी संकेत, कारण और बचने के तरीके

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Source - AIIMS

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola