---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Stroke Causes: किस ब्लड ग्रुप के लोगों को ब्रेन स्ट्रोक का ज्यादा खतरा, शुरुआती संकेत और बचाव के उपाय

Stroke Causes: अलग-अलग ब्लड ग्रुप के हिसाब से बीमारियों का रिस्क भी अलग-अलग हो सकता है। ब्रेन स्ट्रोक एक गंभीर बीमारी है। एक नई रिसर्च में पाया गया है कि ब्लड ग्रुप ए वाले लोगों को ब्रेन स्ट्रोक का जोखिम ज्यादा होता है। आइए जानते हैं रिसर्च से जुड़ी सभी बातें।

---विज्ञापन---

Stroke Causes: ब्रेन स्ट्रोक एक घातक स्थिति है। यह अक्समात होने वाली एक परिस्थिति है जिसमें जान जाने का जोखिम ज्यादा होता है। क्या आपने कभी सोचा है कि किसी एक ब्लड ग्रुप के लोगों को भी स्ट्रोक का जोखिम ज्यादा होता है? एक नई रिपोर्ट के अनुसार, जिन लोगों का ब्लड ग्रुप A है, उन्हें समय से पहले ही ब्रेन स्ट्रोक आने की संभावना रहती है। अक्सर, 60 वर्ष की आयु के बाद वाले लोगों को ब्रेन स्ट्रोक आता है, लेकिन ए ब्लड टाइप वालों को पहले ही स्ट्रोक आ सकता है। शोध में और क्या खुलासे हुए, क्या इसकी रोकथाम के भी कुछ उपाय हैं? जानिए।

ये भी पढ़ें- स्किन पर दिख रहे हैं ये निशान तो हो जाएं सावधान! 

---विज्ञापन---

कहां हुई थी रिसर्च?

यह रिसर्च यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड स्कूल ऑफ मेडिसिन के शोधकर्ताओं द्वारा की गई थी। जिसमें उन्होंने पिछले 48 सालों का एक रिकॉर्ड चेक किया है। इन पुराने दस्तावेजों को रिसर्च में खंगालने के बाद पता चला कि A ब्लड ग्रुप के लोग कम उम्र में ब्रेन स्ट्रोक के खतरे से प्रभावित होते हैं। इस परीक्षण में लगभग 6,00,000 लोगों का एक जैसा पैटर्न देखा गया है। रिसर्चर्स ने अन्य ब्लड ग्रुप के साथ तुलना में भी ए ब्लड ग्रुप के लोगों को ही ज्यादा जोखिम उठाते देखा है।

A ब्लड ग्रुप क्यों प्रभावित है?

दरअसल, इसका कारण यह है कि ए वाले लोगों को जेनेटिक्स में ही स्ट्रोक का खतरा भी मिला है। यह पूरी तरह से अनुवांशिकी पर आधारित है। अन्य ब्लड ग्रुप की तुलना में इस ब्लड ग्रुप के लोगों में 16% ज्यादा ब्रेन स्ट्रोक आने के चांसेस होते हैं। वहीं, अन्य ब्लड ग्रुप के लोगों को 12% तक उम्र से पहले स्ट्रोक आने की संभावना रहती है, तो O ब्लड ग्रुप वाले लोग, जो कि एक रेयर ब्लड टाइप है, उन्हें ब्रेन स्ट्रोक का खतरा सबसे कम पाया गया है।

---विज्ञापन---
brain stroke causes

photo credit- freepik

ब्रेन स्ट्रोक के शुरुआती संकेत

  • सिर में तेज दर्द होना।
  • चेहरा लटका हुआ दिखना।
  • आंखों में धुंधलापन या काला दिखाई देना।
  • हंसते समय होंठों का फड़फड़ाना।
  • खाना निगलने में कठिनाई होना।

ब्रेन स्ट्रोक से बचाव के उपाय

  • रोजाना एक्सरसाइज करें।
  • स्वस्थ आहार खाएं।
  • धूम्रपान और शराब का त्याग करें।
  • वजन नियंत्रण और बीपी को कंट्रोल रखें।

ये भी पढ़ें- ज्यादा वजन समेत ये 5 आदतें Liver को करती हैं खराब! 

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Oct 22, 2024 01:57 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola