---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Stroke के संकेतों से रहें सावधान! जानें इसके प्रकार, कारण, लक्षण और बचाव

Stroke Symptoms: स्ट्रोक एक आपात स्थिति है, जो गंभीर और जानलेवा होती है। यह दिमाग से संबंधित बीमारी है, जिसमें मस्तिष्क के किसी हिस्से में खून या ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित होती है। आइए जानते हैं स्ट्रोक के बारे में सबकुछ।

---विज्ञापन---

Stroke Symptoms: स्ट्रोक एक गंभीर मेडिकल प्रॉब्लम है, जिसमें मस्तिष्क पर आघात होता है। यह तब होता है, जब दिमाग में खून क प्रवाह बाधित हो जाता है, जिससे मस्तिष्क के सेल्स क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। यह स्थिति समय पर इलाज न मिलने पर जानलेवा हो सकती है। स्ट्रोक एक वैश्विक समस्या है, कुछ हेल्थ रिपोर्ट्स की मानें, तो दुनिया भर में 1,00,000 लोग हमेशा इस स्थिति के घेरे में होते हैं, साथ ही दुनिया में मौत का दूसरा कारण भी स्ट्रोक ही है। इसके मामलों के बढ़ने के कारणों में इस बीमारी के प्रति जागरूकता की कमी, डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल की समस्या आदि शामिल है। आइए जानते हैं स्ट्रोक के बारे में सबकुछ।

स्ट्रोक क्या है?

स्ट्रोक में मस्तिष्क का दौरा पड़ता है, जिसमें ब्रेन सेल्स में खून और ऑक्सीजन की पूर्ति पर्याप्त न होने पर वे कोशिकाएं मर जाती है। यह स्थिति इंसान की जान तक ले सकती है। भारत में स्ट्रोक की घटनाएं प्रति 1,00,000 लोगों में से 119 से 145 लोगों को होती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में हर 40 सेकेंड में एक व्यक्ति को स्ट्रोक आता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- स्वामी रामदेव ने बताए इस सब्जी के फायदे

स्ट्रोक के प्रकार

1. इस्केमिक स्ट्रोक (Ischemic Stroke)- स्ट्रोक के इस प्रकार में मस्तिष्क की ब्लड वेसल्स में रुकावट आती है, इसे स्ट्रोक का सबसे आम प्रकार माना जाता है।

---विज्ञापन---

2. हेमोरेजिक स्ट्रोक (Hemorrhagic Stroke)- इस स्ट्रोक में दिमाग के अंदर खून की नसें फट जाती है और ब्लीडिं होती है। हेमोरेजिक स्ट्रोक, अक्सर प्रेशर और स्ट्रेस के कारण आता है।

3. टीआईए TIA (Transient Ischemic Attack)- इस स्ट्रोक के प्रकार में मस्तिष्क के किसी हिस्से में खून का प्रवाह कुछ समय के लिए रुक जाता है। हालांकि, इसमें कई बार तुरंत इफेक्ट नहीं पड़ता है पर भविष्य में होने वाली स्ट्रोक की चेतावनी होती है।

---विज्ञापन---
Stroke Causes

photo credit- freepik

स्ट्रोक के शुरुआती संकेत

1. कमजोरी महसूस करना।

2. सेंसिटिविटी महसूस होना।

---विज्ञापन---

3. चेहरे में कमजोरी होने से एक तरफ के फेस पर झुकाव या लटका हुआ दिखाई देना।

4. चलते समय कोई और काम करने या फिर सिर्फ 1 हाथ को उठाने में परेशानी महसूस करना।

---विज्ञापन---

5. बोलने में लड़खड़ाहट होना।

6. सिर में तेज दर्द रहना, घबराहट होना या शरीर का संतुलन बनाने में परेशानी।

---विज्ञापन---

इन लोगों को Stroke का ज्यादा रिस्क

स्ट्रोक के बढ़ते मामलों का एक कारण हमारा खराब लाइफस्टाइल है। दरअसल, लाइफस्टाइल की आदतें खराब होने से कई अन्य बीमारियों का रिस्क भी बढ़ जाता है, जैसे कि डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल लेवल का इंबैलेंस, हाई बीपी। इन सभी का कारण यही है कि धूम्रपान और शराब का सेवन करना है। कम फिजिकल एक्टिविटी, मोटापा आदि हो सकता है। जो लोग ज्यादा तनाव लेते हैं, उन्हें भी स्ट्रोक का रिस्क रहता है।

स्ट्रोक से बचाव के उपाय

  • हेल्दी डाइट का सेवन करें, जिसमें लो फैट्स और कम नमक वाला फूड्स शामिल है।
  • प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट तक कोई न कोई शारीरिक गतिविधि जरूर करें।
  • धूम्रपान और शराब का सेवन कम से कम करें।
  • योग और ध्यान का सहारा लें, ताकि स्ट्रेस कम हो सकें।
  • ब्लड प्रेशर, शुगर और कोलेस्ट्रॉल की नियमित रूप से जांच करवाएं।

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Dec 26, 2024 12:02 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola