Brain Health: इंसान के शरीर तभी सही काम करता है, जब उसकी दिमागी सेहत बढ़िया होती है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि ब्रेन लगातार काम करता रहता है। जन्म से लेकर मृत्यु तक हमारा ब्रेन लगातार ऐक्टिव रहता है। यही वजह है कि लोग इसे हेल्दी रखने पर फोकस करते हैं। लेकिन कुछ ऐसी आदतें होती हैं, जो दिमाग को खोखला बनाकर उसे ठप्प कर देती हैं। इन आदतों के चलते कई बार दिमाग काम करना भी बंद कर देता है।
गलत आदतें दिमाग को खोखला बना देती हैं
आपने देखा है कि तेज दिमाग वाले लोग ही दुनिया में अपनी अलग पहचान बना पाते हैं, जबकि कमजोर और बेदिमाग लोगों की जग हंसाई होने लगती है। इस खबर में हम आपको उन आदतों के बारे में बता रहे हैं, जो दिमाग को खोखला बना देती हैं, जिसके बाद ब्रेन काम करना बंद या स्लो कर देता है।
और पढ़िए – Brain Health: ये 4 आदतें दिमाग को बना देती हैं खोखला, होने लगती है जग हंसाई, जल्द बना लें दूरी
Harmful Habits for brain: दिमाग को खोखला बनाने वाली आदतें
एक्सपर्ट्स निम्नलिखित आदतों या कामों को करने से मना करते हैं. क्योंकि, यह आपके मस्तिष्क के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं,
1. कम नींद लेना दिमाग के लिए हानिकारक
दिमाग के लिए कम नींद लेना नुकसानदायक है। कम नींद लेने से दिमाग पर बुरा असर पड़ सकता है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि अपर्याप्त नींद के कारण मस्तिष्क की कोशिकाएं रिलैक्स नहीं हो पाती हैं और थकी रहती हैं, वहीं मुंह ढककर सोने से शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है, जो कि दिमाग को रिलैक्स होने में बाधा पहुंचा सकता है।
2. अत्यधिक मीठा खाना की आदत
डाइट और हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि शरीर में शुगर की अत्यधिक मात्रा दिमाग की कॉग्नीटिव स्किल और सेल्फ-कंट्रोल को बुरी तरह से प्रभावित करती है, जिस कारण आपकी याददाश्त भी कम होने लगती है। इसलिए अगर आपको इस तरह की समस्या से बचना है तो अधिक मीठा खाना बंद कर दें।
3. ब्रेकफास्ट स्किप करने की आदत
अगर आप ब्रेकफास्ट नहीं करते यो आदत तुरंत बदल लें। क्योंकि ब्रेकफास्ट छोड़ना आपके दिमाग के लिए बुरा हो सकता है। जब आप सुबह कुछ नहीं खाते तो इससे ब्रेन को जरूरी पोषण नहीं मिल पाता है और वह दिनभर थकावट महसूस कर सकता है, जिस कारण आपका दिमाग सही तरीके से काम नहीं करता है और आपको किसी भी काम को करने में परेशानी होने लगती है।
4. गुस्सा करने की आदत
गुस्सा करने की आदत भी दिमाग के लिए हानिकार है। अगर आप छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करते हैं, तो यह भी आपका दिमाग ठप कर सकता है, क्योंकि, गुस्से से आपके दिमाग की रक्त धमनियों पर प्रेशर पड़ता है, जो कि उन्हें अस्वस्थ बना सकता है। यह दिमागी क्षमता को कम कर सकता है और दिमाग को धीमा बनाता है।
Foods for boost Brain: दिमाग को तेज बनाने वाले फूड्स
दिमाग को तेज बनाना है तो आप डाइट में ब्रोकली, बादाम, अखरोट, ग्रीन टी, कद्दू के बीज, डार्क चॉकलेट, अनारबेरी का सेवन कर सकते हैं। इनमें दिमाग और याददाश्त को बूस्ट करने वाले गुण पाए जाते हैं।
ब्रेन को हेल्दी कैसे रखें?
ब्रेन को हेल्दी रखने का सबसे पहला और फ्री का उपाय है कि आप हर दिन मेडिटेशन करें, ध्यान लगाना ब्रेन को हर लिहाज से मदद करता है, जैसे, दिमाग को स्वस्थ रखता है, इसकी कार्यक्षमता में वृद्धि करता है, ब्रेन को शांत रखता है, ब्रेन को ऐक्टिव रखता है।
और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न दर्द, न शुरुआती लक्षण! फिर भी आंखों की रोशनी छीन सकता है ग्लूकोमा
51 mins agoशरीर में खुजली होना किडनी की बीमारी का भी हो सकता है संकेत
1 hr agoकैंसर के 7 प्रमुख चेतावनी संकेत क्या हैं? स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
5 hrs agoपतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
22 hrs agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
1 day agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
1 day agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
1 day agoकैसे पता चलेगा डेंगू हो गया है, यहां जानिए Dengue होने के लक्षण
1 day agoरोजाना एक्टिव रहने की डालें आदत, 8 तरह के कैंसर का जोखिम हो सकता है कम
1 day agoपिता की स्मोकिंग का गर्भ में पल रहे बच्चे पर असर? जानिए क्या कहती है साइंस
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines