---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

फोकस और याददाश्त बढ़ाने के लिए करें Brain की ये 7 Exercises, जल्द दिखेगा असर!

Brain Exercises: दिमाग को तेज रखने के लिए हमें उसे एक्टिव रखने की सलाह दी जाती है। इसके लिए हमें कुछ व्यायामों को रोजाना करना चाहिए। हम आपको 7 ऐसी ब्रेन एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप घर में रहकर भी कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

Brain Exercises: दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए और उसकी कार्यक्षमता को बढ़ाने के लिए नियमित रूप से मानसिक व्यायाम करने की जरूरत होती है। खासकर, तब जब आपको चीजों को याद रखने में मुश्किल होती है या फिर सोचने-समझने में दिक्कतें होती हैं। दरअसल, कुछ लोगों को अपनी रोजमर्रा की आदतों को भी भूलने की आदत होती है, जैसे कि फोन का चार्जर रखकर कहीं भूल जाना या किसी का नाम भूल जाना। जो छात्र हैं, उनमें भी याददाश्त की कमजोरी आ जाती है क्योंकि वे एक समय में ही तेजी से अपने ब्रेन में चीजों को स्टोर करने लगते हैं। मगर इन चीजों से दिमाग की कार्यक्षमता प्रभावित हो जाती है और लोगों में फोकस की कमी हो जाती है। हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें हम आसानी से घर में कर सकते हैं।

इन 7 एक्सरसाइज से बूस्ट होगी मेमोरी पावर

1. मेडिटेशन

---विज्ञापन---

मेडिटेशन का अभ्यास रोजाना करने से मानसिक शांति और फोकस में बढ़ोतरी होती है। यह दिमाग को शांत करता है और उसकी कार्यक्षमता को बढ़ाता है। विशेष रूप से, ध्यान करने से आपको मेडिटेशन करने में मदद मिलती है और तनाव भी कम होता है।

2. माइंडफुल ब्रीदिंग

---विज्ञापन---

यह सांसों के व्यायाम हैं, जो हमारी मेंटल हेल्थ को इंप्रूव करते हैं। इसके लिए आपको रोजाना सुबह के समय 5 से 10 मिनट के लिए डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करनी होती है, जिसमें आपको लंबी सांसें अंदर खींचनी होती हैं और बाहर छोड़नी होती हैं। माइंडफुल ब्रीदिंग से मेंटल पीस मिलता है।

ये भी पढ़ें- नाखूनों में ये संकेत विटामिन बी-12 की कमी के लक्ष्ण

---विज्ञापन---

3. डेली रिकॉलिंग

इसमें आपको रोजाना सुबह उठने के बाद कुछ चीजों को याद करना चाहिए, जो पिछले दिन की होती है। जैसे आपने 1 दिन पहले क्या-क्या किया था, उसे याद करें। इससे आपको अपनी मेमोरी के बारे में भी पता चलेगा।

---विज्ञापन---

4. ब्रेन गेम्स

ब्रेन गेम्स, जैसे कि शतरंज, सुडोकू और ऑनलाइन ब्रेन ट्रेनिंग गेम्स को खेलने से आपकी दिमागी कार्यक्षमता बढ़ती हैं। ये गेम्स दिमाग की सोचने की क्षमता, समस्याओं का हल निकालने की क्षमता और मेमोरी को चुनौती देते हैं, जिससे आपका ब्रेन शार्प होता है।

---विज्ञापन---
mental health

photo credit-freepik

5. फिजिकल एक्सरसाइज

दिमाग को एक्टिव रखने के लिए आपको फिजिकल एक्सरसाइज भी करनी चाहिए क्योंकि इससे मेंटल हेल्थ भी सही रहती है। एक्सरसाइज करने से शरीर की मांसपेशियां खुलती है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन इंप्रूव होता है।

---विज्ञापन---

6. कुछ नया सीखें

नए कौशलों को सीखने से हमारा दिमाग एक्टिव रहता है। यह मेंटल हेल्थ को बेहतर करने का एक बेहतरीन तरीका है। साथ ही, कुछ ऐसा सीखें जिससे सीखने में आपकी उत्सुकता भी बढ़े। जैसे कि कोई नई भाषा या कोई नया डिवाइस सीखना। कार ड्राइविंग भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

---विज्ञापन---

7. सुनना जरूरी

जी हां, ब्रेन की एक्टिविटी को इंप्रूव करने के लिए हमें सुनने की आदत को भी अपनाना चाहिए। कुछ लोगों की आदत सिर्फ अपनी बातें बोलने की होती है, जो कि फोकस की कमी करता है। वहीं, जो लोग सुनते हैं उनमें फोकस तेज होता है और बातों को याद रखने की शक्ति बढ़ती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- सर्दियों में सिर्फ 21 दिन खा लें ये फूड

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Jan 15, 2025 11:01 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola