Brain Damage: दिमाग शरीर का सबसे जटिल और महत्वपूर्ण अंग है. यह कंट्रोल सेंटर की तरह काम करता है. अगर दिमाग में किसी तरह की गड़बड़ी होती है तो पूरा शरीर काम करना बंद कर देता है या कहें पूरे शरीर के काम पर फर्क पड़ता है. लेकिन, जाने-अनजाने ही व्यक्ति कई ऐसी गलतियां कर देता है जिससे दिमाग की सेहत बिगड़ने लगती है और ब्रेन डैमेज हो सकता है. इसी बारे में बता रही हैं न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका सहरावत. डॉक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर करके बताया है कि वो नींद की कमी किस तरह ब्रेन डैमेज का कारण (Brain Damage Causes) बन सकती है.
यह भी पढ़ें – कौन सी बीमारी में सबसे ज्यादा भूख लगती है? यहां जानिए बार-बार भूख लगने का क्या कारण हो सकता है
ब्रेन को डैमेज करती है नींद की कमी
डॉ. प्रियंका सहरावत बताती हैं कि नींद से जुड़ी गलतियां ब्रेन डैमेज की वजह बन सकती हैं. स्वस्थ दिमाग के लिए व्यक्ति को 7 से 8 घंटे की नींद की जरूरत होती ही है. अगर नींद की कमी होगी तो इससे ब्रेन फॉग (Brain Fog) होगा, एंजाइटी बढ़ेगी, फोकस करने में दिक्कत होगी और याद्दाश्त जाने तक की नौबत आ सकती है. इसीलिए अच्छी नींद के लिए इन बातों का जरूर रखें ध्यान –
समय से खाना – रात को 8 या 9 बजे से पहले ही डिनर कर लें. इस बात का ध्यान रखें कि सोने से 2 घंटे पहले डिनर करना जरूरी है.
एक ही समय पर सोना – अपने सोने के समय को रेग्यूलर रखें. चाहे वीकडे हो या वीकेंड, एक ही समय पर सोने की कोशिश करें.
स्क्रीन ऑफ करना – सोने से 2 घंटे पहले सभी स्क्रीन को बंद कर दें. ना फोन का इस्तेमाल करें और ना ही टीवी या लैपटॉप से दूर रहें. मोबाइल में लगे-लगे ही सोने पर सुबह उठकर सिर में दर्द होता है.
लिखना ज्यादा बेहतर है – अगर आपको रात में नींद नहीं आती है तो कुछ-कुछ लिखने की कोशिश करें. अपने मन की बातें लिखने पर बेहतर नींद लेने में मदद मिलती है.
ब्रेन डैमेज होने के क्या लक्षण होते हैं
- ब्रेन डैमेज होने पर सोचने और समझने की शक्ति पर असर पड़ता है
- दिमाग में भ्रम की स्थिति बनने लगती है
- व्यक्ति चीजें भूलना शुरू कर देता है
- ध्यानकेंद्रित करने में दिक्कत आने लगती है
- कोई सवाल करता है तो व्यक्ति को प्रतिक्रिया में देरी हो सकती है
- ब्रेन डैमेज का एक लक्षण (Brain Damage Ka Lakshan) यह भी है कि सिर में लगातार दर्द बना रहता है
- चक्कर आ सकता है
- अक्सर ही संतुलन बिगड़ जाता है
- धुंधला नजर आ सकता है या कानों से सीटी जैसी आवाज आने लगती है
- मिर्गी का दौरा पड़ सकता है
- बोलने और समझने में परेशानी हो सकती है.
ये बदलाव भी हो सकते हैं ब्रेन डैमेज का संकेत
ब्रेन डैमेज होने पर व्यक्ति जाने अनजाने बहुत ज्यादा गुस्सा कर सकता है, डिप्रेशन का शिकार हो सकता है या व्यक्ति के व्यवहार में बदलाव नजर आने लगता है.
यह भी पढ़ें – कान की वजह से चक्कर आने का क्या मतलब होता है? यहां जानिए दोनों में क्या है संबंध
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
2 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
5 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
5 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
7 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
8 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
11 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines