क्या आपको अक्सर सिरदर्द रहता है या बिना किसी खास वजह के थकान महसूस होती है? या क्या कभी-कभी ध्यान लगाने में दिक्कत होती है, आंखों के सामने धुंधलापन छा जाता है? आमतौर पर लोग ऐसी समस्याओं को तनाव, काम के दबाव या नींद की कमी का असर मानकर नजरअंदाज कर देते हैं. यही वजह है कि कई बार शरीर के शुरुआती संकेत समय रहते पहचान में नहीं आ पाते और वह धीरे-धीरे अपनी जड़ें मजबूत करते रहते हैं. हालांकि, जरूरी नहीं कि हर बार इसके पीछे कोई गंभीर कारण जैसे ब्रेन कैंसर हो, लेकिन ध्यान नहीं दिया जाए, तो ऐसी स्थिति को बनने में वक्त नहीं लगता है. हम आपको इस स्टोरी में बताएंगे ब्रेन कैंसर के लक्षणों के बारे में, जिसे अक्सर लोग मामूली समझ लेते हैं.
यह भी पढ़ें:- पानी पीने के सही नियम क्या हैं? एक्सपर्ट से जानिए हेल्दी रहने का सही तरीका
क्या है ब्रेन कैंसर कैसे दिखाई देते हैं लक्षण?
ब्रेन कैंसर वह स्थिति है जिसमें दिमाग की कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ने लगती हैं और ट्यूमर बना देती हैं. यह दिमाग के सामान्य कामकाज को प्रभावित कर गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा करने लगता है. बात करें, ब्रेन कैंसर के शुरुआती लक्षणों की तो, यह धीरे-धीरे सामने आ सकते हैं. इनमें खासकर सुबह के समय लगातार सिरदर्द होना, बार-बार उल्टी आना, धुंधला या दोहरा दिखाई देना, शरीर के किसी हिस्से में कमजोरी या सुन्नपन महसूस होना और चलने में परेशानी शामिल हो सकते हैं. इतना ही नहीं, कुछ लोगों में याददाश्त कमजोर होना, बोलने में मुश्किल होना या बिना किसी पुराने इतिहास के दौरे पड़ना भी शुरुआती संकेत हो सकते हैं. ये लक्षण हर व्यक्ति में अलग-अलग हो सकते हैं, इसलिए शरीर में होने वाले असामान्य बदलावों पर ध्यान देना जरूरी है और किसी तरह के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह जरूरी है.
तनाव से कैसे अलग है ब्रेन कैंसर के लक्षण
ब्रेन कैंसर के कई शुरुआती संकेत तनाव, माइग्रेन या पर्याप्त नींद न लेने से होने वाली समस्याओं से मिलते-जुलते हो सकते हैं. यही कारण है कि अक्सर लोग इन्हें सामान्य समझकर इलाज में देरी कर देते हैं. लेकिन अगर सिरदर्द लगातार बढ़ रहा हो, दर्द की दवाओं से आराम न मिल रहा हो और इसके साथ उल्टी, धुंधला दिखना, कमजोरी जैसी परेशानियां भी होने लगे, तो तुरंत न्यूरोलॉजिस्ट से सलाह लेना जरूरी हो जाता है. आपको चाहिए कि समय रहते इस समस्या की जांच कराएं और सही दवाओं की मदद से इसे ठीक करें, क्योंकि अगर ब्रेन कैंसर का खतरा पाया जाता है या फिर आपके नजरअंदाज करने की वजह से कैंसर की स्थिति पैदा होती है, तो आपको भविष्य में बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
इस बात को भी समझे
हम यह नहीं कहते कि हर सिरदर्द ब्रेन कैंसर का लक्षण होता है. यह समझना जरूरी है कि सिरदर्द, थकान या तनाव जैसी समस्याएं ज्यादातर मामलों में सामान्य कारणों से होती हैं और उनका रिश्ता हमेशा ब्रेन कैंसर से नहीं होता. सही जानकारी और बीमारी के प्रति जागरूकता बेहद जरूरी है, ताकि अगर कोई लक्षण लंबे समय तक बना रहे, बार-बार दिखाई दे या समय के साथ बढ़ने लगे, तो बिना देरी किए डॉक्टर से सलाह लें और समय पर सही जांच व इलाज कराएं.
यह भी पढ़ें:- जी मचलने लगे तो तुरंत इस एक चीज को रख लें जीभ के नीचे, नहीं आएगी उल्टी, मतली होगी दूर
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
वायु प्रदूषण और दिमाग की बीमारियों का क्या है कनेक्शन?
1 hr agoमूंग या चना स्प्राउट्स, तेजी से वजन घटाने के लिए क्या खाना है बेहतर? जानिए
2 hrs agoइम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने का आसान तरीका, रोजाना अपनाएं ये 6 हेल्दी टिप्स
4 hrs agoदिवाली के बाद अचानक उल्टी-दस्त? फूड पॉइजनिंग का हो सकता है संकेत
6 hrs agoअस्थमा के मरीज पटाखों के धुएं से कैसे बचें? यहां जानिए कैसें रखें ख्याल
7 hrs agoसुबह उठते ही शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझ जाएं बढ़ रहा है प्रदूषण का असर
9 hrs agoदिवाली पर पटाखे जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, AIIMS प्रोफेसर की सलाह
10 hrs agoत्योहारों में देर रात तक जागना पड़ सकता है भारी, दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoदिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
1 day agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines