Brain foods: अगर आप भी अपने बच्चे को दिमागी रूप से तेज बनाना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है। हम आपके लिए पांच ऐसी चीजें लेकर आए हैं, जो आपके बच्चे का दिमाग तेज कर सकती हैं। जी हां, एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अगर डाइट में ब्रेन बूस्टिंग फूड्स शामिल किए जाएं तो दिमाग तेज होने के साथ-साथ याददाश्त भी बढ़ती है।
डाइट एक्सपर्ट डॉक्टर रंजना सिंह कहती हैं कि सही भोजन बच्चे की याददाश्त, एकाग्रता और मस्तिष्क के कार्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके लिए आपको एक हेल्दी डाइट बच्चों को देनी होती है। डॉक्टर रंजना सिंह ने कुछ ऐसी चीजें बताई हैं, जिनके सेवन से दिमाग तेज और याददाश्त मजबूत हो सकती है।
1. ओट्स
ओट्स सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन करने से इम्युनिटी से लेकर हड्डियों तक को मजबूती मिलती है। ओट्स विटामिन ई, जिंक और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स प्रचुरता में पाया जाता है, खास बात ये है कि ओटमील में फाइबर भी उच्च मात्रा में होता है, जिससे शिशु के शरीर को एनर्जी मिलती है। बच्चों को नाश्ते में ओट्स खिलाने से मस्तिष्क के कार्यों में सुधार आने में मदद मिलती है।
2. हरी सब्जियां
बच्चों के लिए हरी सब्जियां भी बेहद फायदेमंद है। क्योंकि हरी और रंगीन सब्जियां एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं, जो बच्चों के दिमाग की कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद करती हैं। बच्चों का दिमाग तेज करने के लिए डाइट में टमाटर, शकरकंद, कद्दू, गाजर, या पालक शामिल कर सकते हैं।
3. मछली
मछली भी बच्चों का दिमाग तेज करने में फायदेमंद होती है। आप बच्चों की डाइट में सैल्मन, ट्यूना और मैकरेल मछली को शामिल करते हैं। ये सभी ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होती हैं, जो मस्तिष्क के ऊतकों के ब्लॉक बनाने में मदद करता है। इनके सेवन से बच्चों के मस्तिष्क के कार्यों और विकास में मदद मिलती है।
4. दही
दही भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। यह बच्चों के दिमाग के लिए भी बेहद फायदेमंद है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अगर बच्चों को नियमित रूप से दही दिया जाए तो ब्रेन सेल्स फ्लेक्सिबल होते हैं, जिससे दिमाग को सिग्नल लेने और उस पर क्विक रिऐक्शन देने की क्षमता भी बढ़ ताजी है।
और पढ़िए – किशमिश और दही का इस वक्त करना चाहिए सेवन, मिलेंगे जबरदस्त फायदे
5. साबुत अनाज
साबुत अनाज सेहत के साथ मानसिक स्वास्थ के लिए भी बढ़िया होता है। यह खासकर बच्चों के लिए मानसिक विकास के लिए फायदेमंद है, जो दिमाग को निरंतर एनर्जी देता रहता है। साथ ही रक्त वाहिकाओं में ग्लूकोज को धीरे से रिलीज करता है, जिससे शिशु के शरीर में दिनभर एनर्जी बनी रहती है। इसमें मस्तिष्क के सही तरह से कार्य करने के लिए जरूरी फोलिक एसिड भी होता है।
Disclaimer– खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
डायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
13 mins agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
19 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
22 hrs agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
22 hrs agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
2 days agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines